Monday 24th of February 2025

यूपी में बुधवार की शाम को खुलेंगे स्कूल, चंद्रयान-3 की लाइव लैंडिंग देखेंगे बच्चे

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Shagun Kochhar  |  August 22nd 2023 02:01 PM  |  Updated: August 22nd 2023 02:02 PM

यूपी में बुधवार की शाम को खुलेंगे स्कूल, चंद्रयान-3 की लाइव लैंडिंग देखेंगे बच्चे

ब्यूरो: उत्तर प्रदेश में स्कूल बुधवार की शाम को भी खुले रहेंगे. पहली बार देर शाम को स्कूल खोले जाएंगे.

दरअसल, प्रशासन की ओर से ये आदेश जारी किए गए हैं. 23 अगस्त की शाम को एक घंटे के लिए स्कूल खोले जाएंगे. वहीं स्कूल में बच्चों को चंद्रयान-3 मिशन की लाइव कवरेज दिखाई जाएगी.

स्कूल के खुलने की टाइमिंग

जानकारी के मुताबिक, बुधवार की शाम 5.15 से लेकर 6.15 बजे तक सरकारी स्कूल खोले जाएंगे.

चंद्रयान की लैंडिंग दिखाई जाएगी लाइव

शाम 5.20 मिनट पर चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने की जानकारी है. वहीं इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी राष्ट्र को संबोधित करेंगे. लाइव प्रसारण सभी स्कूलों में बच्चों को दिखाया जाएगा. बुधवार शाम को चंद्रयान -3 का विक्रम लैंडर अपने पेट में प्रज्ञान रोवर के साथ चंद्रमा की सतह पर नरम लैंडिंग का प्रयास करेगा. अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक, मधुसूदन हुल्गी ने कहा कि ये पहली बार है कि सरकार ने ऐसे ऐतिहासिक अवसर पर छात्रों को शिक्षित करने के लिए शाम को स्कूल खोलने का फैसला किया है.

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए करवाए जा रहे हवन-पूजन

वहीं चंद्रयान-3 चांद की सतह पर सफल उतरे इसे लेकर संगम नगरी प्रयागराज में मठ बाघम्बरी गद्दी में संतों और बटुकों ने चंद्रयान-3 की सफलता के लिए हवन, पूजन और रुद्राभिषेक किया और भगवान से प्रार्थना की. चंद्रयान-3 चांद पर सफल हो जिससे हमारा देश और ऊंचाइयों को छुए और विश्व गुरु बन सके. मठ के बटुकों ने हाथ जोड़कर चंद्रयान की सफलता के लिए भगवान शिव से प्रार्थना की.

मठ बाघम्बरी गद्दी में भोर ब्रह्म मुहूर्त से चल रुद्राभिषेक और हवन चंद्रयान-3 की सफलता के लिए किया जा रहा है. मंत्र बोले जा रहे है, सभी बटुक और संत हवन कर रहे है. महंत बलवीर गिरी के मुताबिक ये पूजा और हवन चंद्रयान-3 की सफलता के लिए किया जा रहा है.

काशी के संत महात्माओं ने भी किया हवन पूजन

वहीं धर्म नगरी काशी में हवन पूजन और प्रार्थनाओं का सिलसिला शुरू हो चुका है. वाराणसी के सुदामा कुटी आश्रम में संत महात्माओं द्वारा हवन पूजन किया गया हाथों में तिरंगा और चंद्रयान की तख्ती लेकर उसकी सफल लैंडिंग के लिए महादेव से प्रार्थना की गई और विद्वानों द्वारा मंत्र उच्चारण कर सफलता के लिए पूजा अर्चना की गई.

Latest News

PTC NETWORK
© 2025 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network