Saturday 24th of May 2025

यूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस; 15 IPS के ट्रांसफर, 7 जिलों के कप्तान बदले

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  April 23rd 2025 12:43 PM  |  Updated: April 23rd 2025 12:43 PM

यूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस; 15 IPS के ट्रांसफर, 7 जिलों के कप्तान बदले

ब्यूरो: UP News: प्रदेश सरकार ने 15 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया है। इनमें 13 एसपी स्तर के अफसर और दो डीआईजी शामिल हैं। सात जिलों के एसपी बदले गए हैं। इन जिलों में फर्रुखाबाद, झांसी, महोबा, बांदा, सीतापुर, पीलीभीत और कानपुर देहात शामिल हैं। सीतापुर के एसपी चक्रेश मिश्रा को हटाया गया है। इसे सीतापुर पत्रकार हत्याकांड से जोड़कर देखा जा रहा है क्योंकि इस मामले के खुलासे में देरी हुई थी। इसे लेकर पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठे थे।  

 

तीन साल बाद अभिषेक यादव मुख्यधारा में वापस आ गए हैं। उन्हें पीलीभीत की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मथुरा में बांके बिहारी मंदिर में भगदड़ के बाद अभिषेक यादव को हटाया गया था। झांसी एसएसपी सुधा सिंह को डीआईजी रेलवे की जिम्मेदारी सौंपी गई है।  

प्रशांत वर्मा को लखनऊ से एसपी रेलवे प्रयागराज भेजा गया है। सूत्रों का दावा है कि डीजीपी प्रशांत कुमार अगले महीने रिटायर हो जाएंगे। इससे पहले वह बेहतर प्रदर्शन करने वाले या सरकार के लक्ष्यों को पूरा करने वाले अफसरों को फिर से जिम्मेदारी सौंपना चाहते हैं।

देखिए पूरी लिस्ट

यूपी के जिलो कई  में नए पुलिस अधीक्षक और सेनानायक नियुक्त किए गए हैं।

  • IPS आलोक प्रियदर्शी – पुलिस उपमहानिरीक्षक से बने अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, कानून व्यवस्था, कमिश्नरेट गाज़ियाबाद 
  • IPS अभिषेक यादव – बने पुलिस अधीक्षक, पीलीभीत।
  • IPS प्रशांत वर्मा – पुलिस अधीक्षक, रेलवे प्रयागराज।
  • IPS अविनाश पांडेय – सेनानायक, 1वीं वाहिनी PAC, लखनऊ।
  • IPS आरती सिंह – पुलिस अधीक्षक, फतेहगढ़।
  • IPS रोहित मिश्रा – पुलिस अधीक्षक, रेलवे, लखनऊ।
  • IPS सुधा सिंह – बनीं पुलिस उपमहानिरीक्षक, रेलवे लखनऊ।
  • IPS प्रबल प्रताप सिंह – पुलिस अधीक्षक, महोबा।
  • IPS पूजा यादव – सेनानायक, 45वीं वाहिनी PAC अलीगढ़।
  • IPS बीबीजीटीएस मूर्ति – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झांसी।
  • IPS अरविंद मिश्रा – पुलिस अधीक्षक, कानपुर देहात 
  • IPS चक्रेश मिश्रा – पुलिस अधीक्षक, एएनटीएफ, मुख्यालय लखनऊ।
  • IPS अमित कुमार-2 – सेनानायक, 24वीं वाहिनी PAC मुरादाबाद।
  • IPS अंकुर अग्रवाल – पुलिस अधीक्षक, सीतापुर। 
  • IPS पुलाश बंसल – पुलिस अधीक्षक, बांदा।

Latest News

PTC NETWORK
© 2025 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network