Tuesday 27th of January 2026

UP: मशहूर रेडियो प्रजेंटर अमीन सयानी का हुआ निधन, CM Yogi ने जताया दुःख

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Rahul Rana  |  February 21st 2024 02:51 PM  |  Updated: February 21st 2024 02:51 PM

UP: मशहूर रेडियो प्रजेंटर अमीन सयानी का हुआ निधन, CM Yogi ने जताया दुःख

ब्यूरो: मशहूर रेडियो प्रजेंटर अमीन सयानी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके बेटे राजिल सयानी ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि उनके पिता को मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। उन्होंने बताया कि अंतिम संस्कार गुरुवार को किया जाएगा।

बता दें कि 21 दिसंबर, 1932 को मुंबई में जन्मे अमीन सयानी अपने समय के एक मशहूर रेडियो प्रजेंटर रहे हैं। उनकी  सुरीली आवाज और आकर्षक शैली से दर्शकों का मोहित रहा करते थे । उन्होंने अपना करियर अंग्रेजी भाषा के प्रसारक के रूप में शुरू किया और भारत की आजादी के बाद हिंदी भाषा में रोडियो प्रजेंट करने लगे।

Ameen Sayaani

सयानी ने अपने रेडियो कार्यक्रम ‘गीतमाला’ के माध्यम से काफी लोकप्रियता हासिल की, जिसने भारत में रेडियो सुनने को लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सयानी की गीतमाला, एक राष्ट्रीय घटना बन गई, जिसने लोकप्रिय हिंदी फिल्म संगीत का प्रदर्शन किया और दशकों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रोताओं को “बहनों और भाइयों” के रूप में संबोधित करने का उनका विशिष्ट तरीका तुरंत पहचाना जाने लगा और लोगों को उनका ये तरीका काफी पसंद था।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network