Saturday 21st of February 2026

Ayodhya: रामलला को ठंड से बचाने के लिए पहनाए जाएंगे कुल्लू और लद्दाख की ऊन के कपड़े

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  December 15th 2024 01:50 PM  |  Updated: December 15th 2024 01:50 PM

Ayodhya: रामलला को ठंड से बचाने के लिए पहनाए जाएंगे कुल्लू और लद्दाख की ऊन के कपड़े

ब्यूरो: Ayodhya: पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिससे प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या भी अछूती नहीं है। अयोध्या में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा चुका है। इस ठंड से हर कोई बेहाल है। रामलला को भी ठंड से बचाव के लिए अब ऊन से बने कपड़े पहनाए जाएंगे। हिमाचल के कुल्लू में बनी धोती और लद्दाख की पश्मीना ऊन से बने अंग वस्त्र अयोध्या पहुंच गए हैं, जिन्हें रामलला को पहनाया जाएगा।

बता दें कि अभी तक रामलला को पश्मीना शाल ओढ़ाई जा रही है और रेश्मी वस्त्र धारण कर रहे हैं। लेकिन अब ठंड बढ़ने के साथ ही कुल्लू के ऊन से बनी धोती और लद्दाख की पश्मीना ऊन से बने अंग वस्त्र पहनाए जाएंगे। हफ्ते में सातों दिन के लिहाज से तैयार विशेष ऊनी वस्त्र दिल्ली से अयोध्या पहुंच गए हैं। रामलला के वस्त्रों के डिजाइनर मनीष त्रिपाठी ने बताया कि वस्त्र को खूबसूरत डिजाइन से तैयार किया गया है। जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी, वैसे-वैसे भगवान के वस्त्रों में भी बदलाव किया जाएगा।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network