Mon, May 06, 2024

बीजेपी ने बनाया राम मंदिर दर्शन का बड़ा प्लान, इन तारीखों को अयोध्या पहुंचेंगे BJP शासित राज्यों के CM

By  Deepak Kumar -- January 24th 2024 12:13 PM
बीजेपी ने बनाया राम मंदिर दर्शन का बड़ा प्लान, इन तारीखों को अयोध्या पहुंचेंगे BJP शासित राज्यों के CM

बीजेपी ने बनाया राम मंदिर दर्शन का बड़ा प्लान, इन तारीखों को अयोध्या पहुंचेंगे BJP शासित राज्यों के CM (Photo Credit: File)

ब्यूरोः 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है। इसके बाद से भगवान रामलला के दर्शन के लिए रामभक्तों का तांता लगा हुआ है। इसी के साथ बीजेपी ने राम मंदिर दर्शन का बड़ा प्लान बनाया है। दरअसल, बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करेंगे। बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री अपनी कैबिनेट के साथ अलग-अलग तारीखों पर अयोध्या पहुंचेंगे और रामलला के दर्शन करेंगे। आइए जानते हैं रामलला के दर्शन करने का प्लान...

  • 31 जनवरी को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री अपने कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन करेंगे।
  • 1 फरवरी को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी कैबिनेट सहित रामलला के दर्शन के करेंगे।
  • 2 फरवरी को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूरी कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन करेंगे।
  •  5 फरवरी को महाराष्ट्र कैबिनेट रामलला के दर्शन करने पहुंचेगी।
  • 6 फरवरी को अरुणाचल के मुख्यमंत्री कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन करेंगे।
  • वहीं, 9 फरवरी को अपनी के साथ कैबिनेट हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर रामलला के दर्शन करेंगे।
  • 12 फरवरी को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपनी कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन करेंगे।
  • 15 फरवरी को गोवा के मुख्यमंत्री कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन करेंगे।
  • असम के मुख्यमंत्री हेमंता विश्व सरमा 22 फरवरी को अपनी कैबिनेट के साथ दर्शन करेंगे।
  • 24 फरवरी को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल पूरी कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन करेंगे।
  • 4 मार्च को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव कैबिनेट के साथ भगवान श्री राम के दर्शन करेंगे।

  • Share

ताजा खबरें

वीडियो