Tuesday 13th of January 2026

मथुरा में बाढ़ जैसे हालात, 40 गांव और 12 कॉलोनियां पानी-पानी, घाटों पर श्रद्धालुओं के जाने पर रोक

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Shagun Kochhar  |  July 16th 2023 05:15 PM  |  Updated: July 16th 2023 05:15 PM

मथुरा में बाढ़ जैसे हालात, 40 गांव और 12 कॉलोनियां पानी-पानी, घाटों पर श्रद्धालुओं के जाने पर रोक

मथुरा: जिले में अब बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। जिले में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। गोकुल बैराज के सभी 21 गेटों से 99,119 क्सूसेक पानी आगरा की ओर छोड़ा गया है। वहीं विश्राम घाट का आरती स्थल जलमग्न हो गया है। फिलहाल श्रद्धालुओं को घाटों पर जाने से रोकने के लिए पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।

रविवार शाम 4 बजे तक जिले के 40 गांव और 12 कॉलोनी बाढ़ आ चुका है। जानकारी है कि इन गांवों में करीब 1 हजार लोग यहां फंसे हुए हैं। इसके साथ ही प्रयाग घाट पर खतरे के निशान 166 मीटर से 40 सेमी. ऊपर यमुना नदी बह रही है। नगर निगम की ओर से सुरक्षा की दृष्टिगत विश्राम घाट, बंगाली घाट समेत सभी घाटों पर बैरिकेडिंग लगाई गई। 

बाढ़ का सबसे ज्यादा असर वृंदावन में देखने को मिल रहा है। तीन जगह से रिंग रोड डूबी हुई है। गाजियाबाद में अल्लीपुर तटबंध टूटने से 9 गांव में पानी भर चुका है।  इसके बावजूद लोग घरो में जमे हुए हैं। VIP रोड पर कालीदह से लेकर मदन मोहन मंदिर तक पानी भरा हुई है। बांके बिहारी मंदिर बिल्कुल नजदीक बाढ़ का पानी पहुंच चुका है।

वृंदावन के पास बाबूगढ़, सेई और बसऊ गांव को भी यमुना के पानी ने घेर लिया है। बाढ़ चैकियों पर तैनात कर्मचारियों द्वारा गावों से लोगों का निकालकर राहत शिविरों में पहुंचाया जा रहा है।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network