Sat, May 04, 2024

निकाह के 2 घंटे बाद दूल्हे ने दिया तीन तलाक, दहेज की डिमांड न पूरी होने पर दुल्हन छोड़ लौटाई बारात

By  Shagun Kochhar -- July 14th 2023 01:57 PM
निकाह के 2 घंटे बाद दूल्हे ने दिया तीन तलाक, दहेज की डिमांड न पूरी होने पर दुल्हन छोड़ लौटाई बारात

निकाह के 2 घंटे बाद दूल्हे ने दिया तीन तलाक, दहेज की डिमांड न पूरी होने पर दुल्हन छोड़ लौटाई बारात (Photo Credit: File)

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में तीन तलाक का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दहेज में कार और ज्यादा जेवर न मिलने पर निकाह के 2 घंटे बाद ही दूल्हे ने तलाक दे दिया। मौके पर ही दूल्हे में अपनी दुल्हन को साथ ले जाने से इनकार कर दिया। आरोप ये भी है कि दूल्हे के परिजन भी लड़के का साथ देते रहे। 


वहीं, लड़की के घर वाले दूल्हे को मनाते रहे, इस रिश्त को बचाने और समाज में अपनी इज्जत के लिए दुहाई देते रहे, लेकिन वो नहीं माने। जब दूल्हे को लगा की उसकी बात नहीं मानी जाएगी तो उसने निकाह कार्यक्रम में ही सभी लोगों के सामने दुल्हन को तीन तलाक बोलकर चला गया। अब ताजगंज थाने में लड़की पक्ष ने 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है।


इस मामले में दुल्हन के भाई कामरान वारसी ने बताया कि बुधवार रात को 2 बहनों की शादी थी। बहन गौरी का निकाह हो गया और वो विदा हो गई। इसके बाद दूसरी बहन डॉली का निकाह आसिफ के साथ सुबह 4 बजे हुआ। शादी में बहनों को गृहस्थी का सामान, जेवरात, कैश दिया गया। हैसियत से काफी ज्यादा खर्च किया। पूरे कार्यक्रम में 30 लाख रुपए खर्च कर दिए, लेकिन विदाई के समय दूल्हे आसिफ और उसके परिवार के लोग नई कार और ज्यादा गहनों की डिमांड करने लगे।


दूल्हे ने आग बबूला होकर दे दिया तलाक

कामरान ने बताया कि जब उन्होंने दूल्हे और उनके परिवार के लोगों से गुजारिश की कि कार देना हमारे हैसियत में नहीं है तो दूल्हा आग बबूला हो गया। उसने सभी के सामने मेरी बहन डॉली को तलाक दे दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।


मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की पक्ष के बयान दर्ज किए। इस मामले में नाई की मंडी में रहने वाले दूल्हे आसिफ और उसके परिजन चून पचान, मुन्नी, परवेश, सलमान, रुखसार, नजराना और फहरीन के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष को आश्वासन दिया है कि जल्द ही जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

  • Share

ताजा खबरें

वीडियो