Tuesday 17th of February 2026

एटा में अखिलेश के करीबी जुगेंद्र सिंह यादव गिरफ्तार, सपा के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Shivesh jha  |  March 09th 2023 02:33 PM  |  Updated: March 09th 2023 02:33 PM

एटा में अखिलेश के करीबी जुगेंद्र सिंह यादव गिरफ्तार, सपा के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव

एटा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तथा अखिलेश यादव के करीबी माने जाने वाले जुगेंद्र सिंह यादव गिरफ्तार कर लिए गए हैं। बता दें कि जुगेंद्र 25 हज़ार के ईनामिया और पूर्व ज़िला पंचायत अध्यक्ष थे। जुगेंद्र को डकैती और छेड़छाड़ के आरोप में हुई गिरफ्तार किया गया है। 

ज्ञात हो कि जुगेंद्र यादव पर 90 मुकदमे दर्ज हैं। जुगेंद्र को एटा पुलिस की एसओजी ने की गिरफ्तार की है। फिलहाल कोतवाली नगर पर ज़िले के कई थाने का फ़ोर्स की मौजूद है।

इससे पहले एटा पुलिस ने उनके भाई पूर्व विधायक रामेश्वर यादव को आगरा में चाय पीते समय गिरफ्तार किया था। फिलहाल पुलिस ने जुगेंद्र सिंह यादव को कोतवाली नगर में रखा है और कोतवाली नगर छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

बता दें कि रामेश्वर यादव 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव में ये अलीगंज विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े थे।  जुगेंद्र सिंह यादव की पत्नी रेखा यादव वर्तमान में एटा जिला पंचयात अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज हैं। इनके एक भाई ब्लॉक प्रमुख हैं।

सपा नेता रामेश्वर सिंह यादव 2014 में एटा की अलीगंज विधान सभा सीट से विधायक रहते हुए फरुखाबाद लोक सभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में लोक सभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं।

पूर्व विधायक रामेश्वर यादव के सगे छोटे भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव भी 2017 और 2022 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर एटा सदर विधान सभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network