Saturday 29th of March 2025

Kalyan Singh Jayanti: सीएम योगी ने पूर्व CM कल्याण सिंह की किया याद, अर्पित की श्रद्धांजलि

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Deepak Kumar  |  January 05th 2024 12:40 PM  |  Updated: January 05th 2024 12:40 PM

Kalyan Singh Jayanti: सीएम योगी ने पूर्व CM कल्याण सिंह की किया याद, अर्पित की श्रद्धांजलि

ब्यूरोः आज यानी 5 जनवरी को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की 92वीं जयंती है। इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। 

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की 92वीं जयंती पर सीएम योगी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि श्रद्धेय कल्याण सिंह 'बाबूजी' की जयंती के अवसर पर आज लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धेय 'बाबूजी' को शत-शत नमन!

 

 

इसके साथ सीएम योगी ने एक और पोस्ट में लिखा कि श्री राम मंदिर आंदोलन के अग्रदूत, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, 'पद्म विभूषण' श्रद्धेय कल्याण सिंह 'बाबूजी' की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! समाज और राष्ट्र की नि:स्वार्थ सेवा के लिए श्रद्धेय 'बाबू जी' हमेशा याद किए जाएंगे।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह अलीगढ़ जिले की अतरौली तहसील के गांव मढ़ौली गांव में जन्मे थे। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले कल्याण सिंह प्रदेश के बड़े पिछड़े नेता बनकर उभरे. यूपी के एक और मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तरह कल्याण सिंह भी राजनीति में आने से पहले अध्यापक थे। कल्याण सिंह अतरौली इंटर कॉलेज में शिक्षक रहे थे। इसके बाद उन्होंने 1967 में अतरौली से विधायकी का चुनाव जीता और 1980 तक कभी नहीं हारे। 1997 में इमरजेंसी के दौरान 21 माह तक वो अलीगढ़ और वाराणसी की जेल में बंद रहे।

Latest News

PTC NETWORK
© 2025 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network