Tuesday 20th of January 2026

संभल जामा मस्जिद के सामने 100 दिन में बनकर तैयार हुई सत्यव्रत पुलिस चौकी; दीवार पर लिखे हैं महाभारत के श्लोक

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  April 06th 2025 01:00 PM  |  Updated: April 06th 2025 01:00 PM

संभल जामा मस्जिद के सामने 100 दिन में बनकर तैयार हुई सत्यव्रत पुलिस चौकी; दीवार पर लिखे हैं महाभारत के श्लोक

ब्यूरो: Sambhal: रामनवमी पर संभल में नवनिर्मित सत्यव्रत पुलिस चौकी का विधिवत उद्घाटन होगा। 28 दिसंबर को पुलिस चौकी का निर्माण कार्य शुरू हुआ। सौ दिन बाद चौकी का उद्घाटन हो रहा है। उद्घाटन में डीएम-एसपी समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल होंगे। इसी चौकी से जिले का पुलिस कंट्रोल रूम संचालित होगा। 

उद्घाटन के उपलक्ष्य में चौकी को रोशनी और फूलों से सजाया गया है। हवन-पूजन के बाद चौकी में काम शुरू होगा। चौकी का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। पुलिस चौकी के अंदर प्रवेश करते ही सामने की दीवार पर महाभारत की एक पंक्ति अंकित है। सत्यव्रत पुलिस चौकी के मुख्य द्वार के सामने महाभारत के रथ का मॉडल तैयार किया गया है। इसे बनाने में राजस्थान के राजमहल पत्थर का इस्तेमाल किया गया है। दोपहर 1 से 1.30 बजे के बीच अभिजीत मुहूर्त में उद्घाटन होगा।

 

सत्यव्रत चौकी का निर्माण क्यों हुआ

हिंदू पक्ष ने 19 नवंबर को संभल की चंदौसी कोर्ट में दावा किया कि संभल की शाही जामा मस्जिद हरिहर मंदिर है। कोर्ट ने सर्वे का आदेश दिया। 19 नवंबर को पहला सर्वे किया गया। 24 नवंबर की सुबह दूसरा सर्वे किया गया। 24 नवंबर को सर्वे के दौरान हिंसा भड़क उठी। चार लोगों की मौत हो गई। एसपी-सीओ समेत 29 पुलिस अधिकारी घायल हो गए।

इस तरह जामा मस्जिद क्षेत्र के नजदीक पुलिस चौकी बनाने की जरूरत महसूस की गई। विविध आबादी के बीच पुलिस चौकी स्थापित करने के लिए 27 दिसंबर को 300 वर्ग मीटर जगह की नाप-जोख की गई। 28 दिसंबर 2024 को भूमि पूजन के साथ ही पुलिस चौकी का निर्माण शुरू हो गया। निर्माण 100 दिन में 6 अप्रैल 2025 को पूरा होगा।

 

10 दिन में बनी पूरी पेंटिंग

पेंटिंग के निर्माता अनुज रस्तोगी ने बताया कि इसे बनाने में करीब दो महीने लगे। हालांकि, हमने एसपी के निर्देशानुसार दस दिन में इस काम को पूरा करने के लिए अतिरिक्त कर्मियों का इस्तेमाल किया। इसे दीवार पर लगाने में चार दिन लगे।

पेंटिंग के रंग पर पानी और धूप का कोई असर नहीं होगा। आने वाले कई सालों तक यही स्थिति रहेगी। यह चित्र महाभारत से लिया गया है। भारतीय संविधान के होम पेज पर यह चित्र है। इस पर लिखे श्लोक के अनुसार, जब धर्म नष्ट हो जाएगा, तो मैं इसे पुनर्स्थापित करने के लिए धरती पर पुनर्जन्म लूंगा।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network