UP Budget 2025 Live: बजट में बड़ी घोषणा; छात्राओं को फ्री स्कूटी-युवाओं को ब्याजमुक्त लोन, बनेंगे 4 नए एक्सप्रेस-वे; लखनऊ में AI सिटी बनाने का ऐलान
संगम क्षेत्र में दोपहर के समय तेज धूप होने के बाद गर्मी और उमस की स्थिति हो गई है।
● इस बजट का आकार 08 लाख 08 हजार 736 करोड़ रुपये से अधिक (8,08,736.06 करोड़ रुपये) का है। वर्ष 2024-25 के बजट के सापेक्ष इसमें 9.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
● उत्तर प्रदेश के बजट के आकार में यह बढ़ोत्तरी राज्य के सामर्थ्य के अनुरूप है। यह बजट अर्थव्यवस्था को विस्तार देने की डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
● कुल व्यय में 02 लाख 25 हजार 561 करोड़ 49 लाख रुपये कैपिटल एक्सपेंडिचर सम्मिलित है।
● वर्ष 2017-18 में प्रदेश की जी०डी०पी० 12.89 लाख करोड़ रुपये थी, जो वर्ष 2024-25 में बढ़कर 27.51 लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान है।
बजट के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 का यह बजट सनातन संस्कृति की सर्वे भवन्तु सुखिनः की अवधारणा के अनुरूप गरीब, अन्नदाता किसान, युवा और महिला उत्थान को समर्पित है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विज़न को साकार करते हुए 'वंचित को वरीयता इस बजट का केंद्रीय भाव है।
रोज जाम की जद में रहने वाले हिंदू हॉस्टल चौराहे पर फिलहाल हालात सामान्य हैं। यह मेला एंट्री पॉइंट जाने वाला मार्ग है। जाम नहीं रहने से लोगों को राहत मिली है।
#WATCH लखनऊ: सपा नेता शिवपाल यादव ने उत्तर प्रदेश के बजट पर कहा, "यह बजट एक बड़े घोटाले की पटकथा है। अगर यही विकास है तो जनता को अंधकार से कोई शिकायत नहीं होनी चाहिए और इसलिए मैं इस बजट को पूरी तरह से खारिज करता हूं। मैं सरकार से आग्रह करता हूं कि अगली बार जुमलों की किताब की जगह… pic.twitter.com/dFIpUsCmOT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2025
सपा नेता शिवपाल यादव ने उत्तर प्रदेश के बजट पर कहा, "यह बजट एक बड़े घोटाले की पटकथा है। अगर यही विकास है तो जनता को अंधकार से कोई शिकायत नहीं होनी चाहिए और इसलिए मैं इस बजट को पूरी तरह से खारिज करता हूं। मैं सरकार से आग्रह करता हूं कि अगली बार जुमलों की किताब की जगह जनता की जरूरत का बजट बनाएं। हम 2027 में जनता के हित में एक बेहतर बजट लाएंगे..."
सुरेश खन्ना ने कहा, महाराजगंज में रोहिन नदी बैराज पूरा होने पर 4.74 लाख हेक्टेयर क्षेत्र की सिंचाई हो सकेगी। इससे 6.77 लाख किसानों को फायदा होगा। यूपी में 6600 सरकारी नलकूपों को संवारा जाएगा। नए 2100 सरकारी नलकूप बनाए जाएंगे। डार्क जोन में 569 फेल सरकारी नलकूप को रीबोर कराया जाएगा। नहरों और सरकारी नलकूपों से किसानों को फ्री पानी की सुविधा के लिए 1300 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
वित्त मंत्री ने कहा, यूपी में नॉर्थ साउथ कॉरिडोर के विकास के लिए 200 करोड़ रुपए खर्च होंगे। पुल और रेल ओवरब्रिज के लिए 1450 करोड़ रुपए खर्च होंगे। स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण के लिए 2900 करोड़ रुपए खर्च होंगे। गांव की सड़कें बनाने पर 2700 करोड़ रुपए खर्च होंगे। शहरों के बाईपास, रिंगरोड और चौराहों पर फ्लाईओवर के लिए 1200 करोड़ रुपए खर्च होंगे। पार्क बनाने और संवारने के लिए 800 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
सदन 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा- 2 बजे फिर सदन की कार्यवाही शुरू होगी।
13 सेल्फ फाइनेंस मेडिकल कॉलेज और PPP मोड पर 3 जिलों महाराजगंज, संभल और शामली में नए मेडिकल कॉलेज बनाए जाएंगे।
इस समय यूपी में 80 मेडिकल कॉलेज हैं, जिनमें 44 राज्य सरकार के और 36 निजी हैं। यूपी में 2 एम्स और IMS BHU वाराणसी, जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ चल रहा हैं।
● निराश्रित महिला पेंशन योजनान्तर्गत पात्र लाभार्थियों को देय पेंशन के भुगतान हेतु 2980 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
● मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजनान्तर्गत 700 करोड़ रुपये की बजट व्यवस्था प्रस्तावित है।
● वाराणसी, मेरठ, प्रयागराज, गोरखपुर, कानपुर नगर, झाँसी एवं आगरा में मुख्यमंत्री श्रमजीवी महिला छात्रावासों के निर्माण की नई योजना प्रस्तावित की गई है जिसके 170 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
● कोविड के दौरान जिन बच्चों ने अपने माता-पिता को खोया है उनकी देखभाल और वित्तीय सहायता हेतु संचालित उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लिये 252 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
● पुष्टाहार कार्यक्रम के अन्तर्गत समन्वित बाल विकास परियोजनाओं पर राज्य सरकार द्वारा दिये जाने वाले पोषाहार के लिये लगभग 4119 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
● आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं को अतिरिक्त मानदेय के भुगतान हेतु 971 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
● मुख्यमंत्री सक्षम सुपोषण योजना हेतु 100 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
● प्रदेश स्तर पर एक खेल विश्वविद्यालय का निर्माण जनपद मेरठ में किया जा रहा है जिसके लिये कुल 223 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
● जनपद वाराणसी में पी०पी०पी० मॉडल पर अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकट स्टेडियम का निर्माण तथा खेलो इण्डिया के अन्तर्गत वाराणसी के सिगरा स्टेडियम का व्यापक विकास कराया जा रहा है।
● प्रदेश में पहली बार भारत सरकार के सहयोग से "एक जनपद एक खेल" योजनान्तर्गत 72 जनपदों में खेलो इण्डिया सेन्टर संचालित किये जा रहे हैं।
● वित्तीय वर्ष 2025-2026 में शेष 03 जनपदों में प्रशिक्षण के चयन आदि की कार्यवाही प्रस्तावित है।
धर्मार्थ कार्य
● श्री बांके बिहारी जी महाराज मन्दिर मथुरा-वृन्दावन कारीडोर के निर्माण हेतु भूमि क्रय के लिये 100 करोड़ रुपये तथा निर्माण हेतु 50 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान प्रस्तावित है।
● जनपद मिर्जापुर के त्रिकोणीय क्षेत्र में माँ विन्ध्यवासिनी मन्दिर, माँ अष्टभुजा मन्दिर, माँ काली खोह मन्दिर के परिक्रमा पथ एवं जन सुविधा स्थलों को विकसित किये जाने हेतु भूमि क्रय हेतु 100 करोड़ रुपये तथा वृहद निर्माण हेतु 100 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
● जनोपयोगी संरक्षित मन्दिरों के जीर्णोद्वार/पुनर्निर्माण हेतु 30 करोड़ का बजट प्रावधान प्रस्तावित है।
● जनपद सीतापुर के नैमिषारण्य में वेद विज्ञान केन्द्र की स्थापना हेतु 100 करोड़ रुपये की धनराशि प्रस्तावित है।
● वर्ष 2024 में जनवरी से दिसम्बर तक उत्तर प्रदेश में कुल 65 करोड़ से अधिक पर्यटक आये जिनमें विदेशी पर्यटकों की संख्या 14 लाख है।
● मुख्यमंत्री पर्यटन स्थलों का विकास योजना के लिये 400 करोड़ रुपये, अयोध्या क्षेत्र में पर्यटन अवस्थपना सुविधाओं के विकास के लिये 150 करोड़ रुपये, मथुरा में पर्यटन अवस्थापना सुविधाओं के विकास हेतु 125 करोड़ रुपये तथा नैमिषारण्य में पर्यटन अवस्थापना सुविधाओं के विकास हेतु 100 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
● प्रदेश के प्रमुख राज्य/ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पर्यटकों की सुविधा हेतु वे-साईड एमेनिटीज के निर्माण हेतु 100 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
● चित्रकूट क्षेत्र में पर्यटन अवस्थापना सुविधाओं के विकास हेतु 50 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
वित्त मंत्री ने बताया- अयोध्या, बस्ती, बांदा, आजमगढ़, मिर्जापुर और सहारनपुर में 6 नई विधि विज्ञान प्रयोगशालाएं बनाई जाएंगी। 74 जेलों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग यूनिट से बंदियों की रिमांड की व्यवस्था कराई जाएगी।
● प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान योजना के संचालन हेतु 600 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
● रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के अन्तर्गत कालेज जाने वाली मेधावी छात्राओं को स्कूटी प्रदान किये जाने हेतु 400 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
● मुख्यमंत्री शिक्षुता प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत 100 करोड़ रूपये की धनराशि प्रस्तावित है।
● विन्ध्यांचल धाम मण्डल में माँ विन्ध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु 50 करोड़ रूपये की धनराशि प्रस्तावित है।
● प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु 50 करोड़ रूपये की धनराशि प्रस्तावित है।
● राजकीय महाविद्यालयों के निर्माणाधीन भवनों को पूर्ण किये जाने हेतु 52 करोड़ रूपये की धनराशि प्रस्तावित है।
वित्त मंत्री ने कहा, महिलाओं और नाबालिगों के खिलाफ हुए 27 हजार 425 केस में 11 हजार 254 को पॉक्सों और दहेज हत्या के 3 हजार 775 दोषियों को सजा दिलाई। साइबर अपराध में 13 लाख 83 हजार 232 मोबाइल नंबर ब्लॉक कराए गए, जो देश में सबसे बड़ी कार्रवाई है।
वित्त मंत्री ने कहा, योगी सरकार गुंडों-माफियाओं और अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है।
उन्होंने बताया, साल 2017 से दिसंबर 2024 तक 68 माफिया अपराधियों में 31 माफिया अपराधियों को आजीवन कारावास की सजा दिलाई गई, इसमें 2 को फांसी की सजा हुई है।
उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने गैर-परंपरागत ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देने के लिए 3,953 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित पंप स्टोरेज जलविद्युत परियोजना की स्थापना की घोषणा की। परियोजना चार वर्षों में पूरी होगी।
परियोजना के लिए 50 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड और कोल इंडिया लिमिटेड के बीच एक संयुक्त उद्यम के रूप में जिला जालौन में 500 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना स्थापित करने का प्रस्ताव है। परियोजना की लागत 2500 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। इसके लिए 150 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
● प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत लगभग 17 लाख आवास पूर्ण कर लाभार्थियों को आवंटित किये जा चुके हैं।
● राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में रीजनल रैपिड ट्रॉजिट सिस्टम का दिल्ली-गाजियाबाद मेरठ कॉरिडॉर संचालित है।
● सम्पूर्ण कॉरिडॉर का निर्माण कार्य जून, 2025 तक पूरा किये जाने का अनुमान है।
● आवास एवं विकास परिषद तथा विकास प्राधिकरणों में टाउन शिप विकसित किये जाने हेतु मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण/नये शहर प्रोत्साहन योजना लागू है।
● प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आस-पास के क्षेत्र को सम्मिलित करते हुये स्टेट कैपिटल रीजन गठित किये जाने तथा अन्य रीजन्स के रीजनल प्लान तैयार किये जाने हेतु उत्तर प्रदेश स्टेट कैपिटल रीजन एवं अन्य रीजन विकास प्राधिकरण अधिनियम, 2024 प्रख्यापित है।
● स्टेट कैपिटल रीजन में 6 जिले क्रमश: लखनऊ, हरदोई, सीतापुर, बाराबंकी, रायबरेली तथा उन्नाव सम्मिलित हैं।
उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से ग्रामीण क्षेत्रों में 96 लाख से अधिक परिवारों की महिलाओं को जोड़ा गया है। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही मेधावी छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी।
लखपति महिला योजना में 31 लाख से अधिक दीदियों को चिह्नित किया गया है। दो लाख से अधिक महिलाएं लखपति की श्रेणी में आ चुकी हैं। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत अब तक लगभग 1.86 करोड लाभार्थियों को गैस कनेक्शन दिए गए हैं।
● वर्ष 2017 के पहले प्रदेश में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई थी। न छात्रों को पढ़ाई के लिये बिजली मिलती थी, न ही किसानों को सिंचाई के लिये।
● अस्पतालों और औद्योगिक इकाईयों को बिजली नहीं मिलती थी।
● गर्मियों में पूरे प्रदेश की जनता बदहाल रहती थी। रातों में शहर के शहर अंधेरे में डूबे रहते थे।
● आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। लोगों के घरों में रोशनी है, गर्मियों में निर्बाध बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है.प किसानों को सिंचाई के लिये बिजली उपलब्ध है।
● हमारी सरकार ने इस भावना के साथ कार्य किया है-
अजमते जिन्दगी की कसम है हमें, जरें-जरें में महफिल सजा देंगे हम, तेरे दीवारो-दर जगमगा देंगे हम।
● वर्ष 2024-2025 में माह दिसम्बर तक औसत आपूर्ति ग्रामीण क्षेत्र में 20 घण्टे 35 मिनट, तहसील मुख्यालय में 22 घण्टे 36 मिनट तथा जनपद मुख्यालय में 24 घण्टे रही।
● प्रदेश में दिनांक 01 अप्रैल, 2022 से दिनांक 31 दिसम्बर, 2024 तक कुल 1.87,873 निजी नलकूप संयोजन निर्गत किये गये।
● कृषि फीडरों के पृथक्कीकरण की योजना के अन्तर्गत 4.680 फीडर्स के लक्ष्य के सापेक्ष 3,817 कृषि फीडर्स का निर्माण कराया जा चुका है।
● उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम द्वारा वर्ष 2024-2025 में दिसम्बर माह तक 7140 मेगावॉट ताप विद्युत उत्पादन क्षमता व संयुक्त उपक्रम में चलित 1980 मेगावॉट ताप विद्युत उत्पादन क्षमता एवं 37,056 मिलियन यूनिट ताप विद्युत उत्पादन प्राप्त किया गया।
● गैर पारम्परिक ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देने हेत पम्प स्टोरेज जल विद्युत परियोजना की स्थापना 3953 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित है।
● यह परियोजना चार वर्षों में पूर्ण होगी। परियोजना हेतु 50 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
● कोल इण्डिया लिमिटेड के साथ उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड द्वारा संयुक्त उपक्रम के रूप में जनपद जालौन में 500 मेगावॉट की सौर ऊर्जा परियोजना की स्थापना प्रस्तावित है।
● परियोजना की लागत 2500 करोड़ रुपये अनुमानित है। परियोजना हेतु 150 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
● एन.टी.पी.सी. ग्रीन एनर्जी लिमिटेड तथा उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड द्वारा संयुक्त उपक्रम के माध्यम से तहसील गरौठा जनपद झाँसी में 200 मेगावॉट सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना प्रस्तावित है, जिसकी अनुमानित लागत 500 करोड़ रुपये है।
● परियोजना हेतु 80 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
● प्रदेश में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत प्रदेश के समस्त 2.67 करोड ग्रामीण परिवारों को क्रियाशील गृह नल संयोजन प्रदान कर शुद्ध एवं सत्त पेयजल उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।
● उक्त लक्ष्य के सापेक्ष 2.34 करोड़ घरों में क्रियाशील गृह नल संयोजन उपलब्ध कराया जा चुका है।
● पीने का पानी घर में उपलब्ध होने का महत्व वहीं समझ सकता है जिसके पास यह सुविधा नहीं हो और जिसके घर की महिलाओं, बच्चों को पीने के पानी के लिये दूर-दराज से पानी भरकर लाने के लिये रोज घर से निकलना पड़ता हो।
● घरों में नल से पानी उपलब्ध होने से इन परिवारों को बहुत बड़ी राहत मिली है-
● गंगा को प्रदूषण से मुक्त बनाये रखने एवं उसमें दूषित जल का उत्प्रवाह रोकने के लिये सीवरेज संबंधी कुल 67 परियोजनाएं स्वीकृत हुई है, जिनकी कुल स्वीकृत लागत 14,823 करोड़ रूपये है।
● वर्तमान तक 39 परियोजनाएं पूर्ण कर संचालित की जा रही है तथा शेष परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं।
● जल जीवन मिशन के अन्तर्गत ग्रामीण पेयजल योजनाओं के लिये सामुदायिक अंशदान हेतु 4500 करोड़ रुपये तथा जल जीवन मिशन योजना के अन्तर्गत अनुरक्षण एवं संचालन हेतु करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
● मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के लिये 1100 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
यूपी में चार नए एक्सप्रेस-वे को मंजूरी दी गई है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से गंगा एक्सप्रेसवे कौसिया, हरदोई–फर्रुखाबाद तक प्रवेश नियंत्रित ग्रनी फील्ड एक्सप्रसेव बनेगा। इसके लिए 900 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया।
गंगा एक्सप्रेस–वे को प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, सोनभद्र से जोड़ने के लिए विंध्य एक्सप्रेस–वे बनेगा। इसके लिए 50 करोड़ रुपए।
इस वर्ष परम पावन तीर्थनगरी प्रयागराज में महाकुंभ-2025 का भव्य आयोजन हो रहा है। हम सभी जानते हैं कि महाकुंभ 144 वर्षों में आता है। यह हम सभी के लिये ही नहीं अपितु सम्पूर्ण भारत देश और पूरे विश्व के लिये परम सौभाग्य का विषय है कि हम अपने जीवनकाल में आस्था, संस्कृति और मानवता के समागम के इस महापर्व के भागी बन सके।
वित्त मंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लगभग 3 करोड़ किसानों को 79 हजार 500 करोड़ रुपए की धनराशि दी गई। लगभग 10 लाख किसानों को 496 करोड़ रुपए की फसल मुआवजा दिया गया। PM कुसुम योजना के तहत 2024 में कुल 22,089 सोलर पंप लगाए गए।
ग्राम पंचायत स्तर पर गठित लगभग 80 हजार युवक और महिला मंगल दलों को प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। मनरेगा योजना के तहत 8 जनवरी 2025 तक 3 लाख 13 हजार परिवारों को 100 दिन का रोजगार दिया गया है।
बजट पेश करते हुए यूपी के संसदीय कार्य एवं वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने अपने बजट भाषण का आगाज इन पंक्तियों के साथ किया। इस धरा से हर अंधेरे को मिटाकर सूर्य का पर्याय बनना चाहता हूं, आदमी के शौर्य के इतिहास का मैं श्रेष्ठतम अध्याय बनना चाहता हूं। इसके बाद रामचरित मानस की इन चौपाइयों का भी वर्णन किया, जिमि सरिता सागर मह जाई यद्यपि ताहि कामना नाही, तिमि सुख संपत्ति बिनहि बोलाएं, धर्मशील पहिं जाहि। धर्मशील के पास सुख-संपत्ति-वैभव स्वाभाविक तौर से जाती है।
UP Finance Minister Suresh Khanna begins the budget presentation in the UP Vidhan Sabha pic.twitter.com/Bb7I9R8LGY
— ANI (@ANI) February 20, 2025
यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने यूपी विधानसभा में बजट पेश करना शुरू किया
#WATCH | Lucknow: UP CM Yogi Adityanath reaches the Vidhan Sabha ahead of the presentation of the Budget today pic.twitter.com/19VFpafEKk
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 20, 2025
आशा है उप्र के बजट में सौहार्द, सद्भावना और सदाचार के लिए भी कुछ आवंटन ज़रूर होगा, यही हर विकास की नींव होते हैं।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 20, 2025
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट पेश करने से पहले शेर पढ़ा- अधूरी ख्वाहिशें जीने का मजा देती है, सब मांगें पूरी हो जाएंगी तो तमन्ना किसकी करोगे...।
#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राज्य का बजट पेश होने से पहले कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की। pic.twitter.com/MQhBhMXpul
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2025
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राज्य का बजट पेश होने से पहले कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की।
ब्यूरो: UP Budget 2025 Live: योगी सरकार आज वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेगी। यूपी का बजट 8 लाख करोड़ से ज्यादा का होने का अनुमान है। वित्त मंत्री सुबह 11 बजे बजट पेश करेंगे। इसमें गरीब और मिडिल क्लास परिवारों का खास ध्यान रखा जाएगा। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट पेश करने से पहले कहा कि बजट में सबको कुछ न कुछ जरूर मिलेगा।
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना आज लगातार छठी बार बजट पेश करेंगे। वह 2020 से लगातार बजट पेश कर रहे हैं। यूपी के लिहाज से यह एक रिकॉर्ड है। बजट पेश करने से पहले सुरेश खन्ना मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। वहां कैबिनेट बैठक में बजट को अनुमति दी जाएगी।