Sunday 3rd of August 2025

योगी सरकार के पारदर्शी और निष्पक्ष प्रक्रिया से चयनित युवाओं को मिलेगा सरकारी सेवा का अवसर

Reported by: Gyanendra Kumar Shukla, Editor, PTC News UP  |  Edited by: Mohd. Zuber Khan  |  August 02nd 2025 09:25 PM  |  Updated: August 02nd 2025 09:25 PM

योगी सरकार के पारदर्शी और निष्पक्ष प्रक्रिया से चयनित युवाओं को मिलेगा सरकारी सेवा का अवसर

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में युवाओं के लिए चल रहा मिशन रोजगार अब रफ्तार पकड़ चुका है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा रविवार, 03 अगस्त को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में उत्तर प्रदेश पुलिस दूरसंचार विभाग के लिए चयनित 1,494 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। इनमें 1,374 सहायक परिचालक और 120 कर्मशाला कर्मचारी शामिल हैं, जिन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा निष्पक्ष व पारदर्शी चयन प्रक्रिया के माध्यम से चयनित किया गया है। यह नियुक्ति 60,244 आरक्षियों की ऐतिहासिक भर्ती के बाद पुलिस बल के आधुनिकीकरण की दिशा में एक और बड़ा कदम है।

बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार से जोड़ रही योगी सरकार

बता दें कि अब तक प्रदेश में 8.50 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां, 3.75 लाख संविदा नियुक्तियां और मिशन रोजगार के तहत 2 करोड़ से अधिक निजी क्षेत्र व MSME में रोजगार के अवसर सृजित किए जा चुके हैं। योगी सरकार का लक्ष्य है कि हर गांव और हर शहर में रोजगार उपलब्ध हो और प्रदेश का हर युवा सशक्त और स्वावलंबी बने।

Latest News

PTC NETWORK
© 2025 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network