Monday 12th of January 2026

Mahakumbh 2025: Apple के को-फाउंडर की पत्नी लॉरेन महाकुंभ में 10 दिनों का कल्पवास करेंगी

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  January 13th 2025 12:30 PM  |  Updated: January 13th 2025 12:30 PM

Mahakumbh 2025: Apple के को-फाउंडर की पत्नी लॉरेन महाकुंभ में 10 दिनों का कल्पवास करेंगी

ब्यूरो: Mahakumbh 2025: महाकुंभ 2025 की शुरुआत प्रयागराज में संगम किनारे हो चुकी है। इस धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजन में दुनियाभर से श्रद्धालु और पर्यटक आस्था की डुबकी लगाने आते हैं। इस आयोजन से न सिर्फ हिंदू धर्म की परंपराओं को जीवंत किया जाता है बल्कि भारतीय संस्कृति का वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित किया जाता है।

 

एप्पल के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल जॉब्स ने महाकुंभ 2025 में हिस्सा लिया है। 12 जनवरी को वाराणसी पहुंचने के बाद वह 13 जनवरी को प्रयागराज आईं। इस यात्रा के दौरान वह 10 दिनों तक प्रयागराज के निरंजनी अखाड़े में कल्पवास करेंगी। उनकी यह यात्रा भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता के प्रति उनके गहरे लगाव को दर्शाती है। लॉरेन पॉवेल जॉब्स के प्रयागराज शिविर में रहने की विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। उनके गुरु, आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि के कैंप में उन्हें भारतीय आध्यात्मिकता और सनातन संस्कृति को करीब से जानने का अवसर मिलेगा। उनकी सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं, ताकि उनका अनुभव सहज और सुरक्षित रहे।

 

बता दें कि लॉरेन पॉवेल जॉब्स का हिंदू धर्म के प्रति गहरा लगाव रहा है। उन्होंने आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी से दीक्षा ग्रहण की है। यह उनकी आध्यात्मिक यात्रा का दूसरा पड़ाव है। लॉरेन महाकुंभ के दौरान पौष पूर्णिमा पर त्रिवेणी संगम में स्नान करेंगी। 10 दिनों तक शिविर में रहते हुए वे धार्मिक क्रियाकलापों में हिस्सा लेंगी।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network