Mahakumbh Live Update: आखिरी वीकेंड पर आज से फिर भीड़; CM योगी का निर्देश- ऐसी व्यवस्था हो जिससे श्रद्धालुओं को कम चलना पड़े
#WATCH पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान संगम में पवित्र डुबकी लगाई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 21, 2025
(वीडियो सोर्स: सुवेन्दु अधिकारी का कार्यालय) pic.twitter.com/nKua3thxmF
पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान संगम में पवित्र डुबकी लगाई।
माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने कहा- महाकुंभ के चलते प्रयागराज में होने वाली 24 फरवरी की यूपी बोर्ड की परीक्षा को टाल दिया गया है। इस दिन का पेपर बाद में कराया जाएगा। 24 फरवरी को पहली पाली में हाई स्कूल के हिंदी और इंटरमीडिएट के सैन्य विज्ञान की परीक्षा होनी थी। दूसरी पाली में हाईस्कूल के हेल्थ केयर और इंटरमीडिएट की हिंदी की परीक्षा होनी थी।
#WATCH प्रयागराज: पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "... यह सब मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व और प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में संभव हुआ है... महाकुंभ का अपमान हिन्दुस्तान नहीं सहेगा। बंगाल की हिन्दू जनता अगले विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी को अच्छी तरह सबक… pic.twitter.com/83BAcWFiZt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 21, 2025
पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "... यह सब मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व और प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में संभव हुआ है... महाकुंभ का अपमान हिन्दुस्तान नहीं सहेगा। बंगाल की हिन्दू जनता अगले विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी को अच्छी तरह सबक सिखाएगी।"
#WATCH प्रयागराज: केंद्रीय मंत्री सी. आर. पाटिल ने महाकुंभ 2025 पर कहा, "... यहां डुबकी लगाकर विदेशियों ने भी अपनी आस्था व्यक्त की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत मां गंगा की सफाई को प्राथमिकता दी... यहां गंदगी का नामोनिशान नहीं है। केवल भारत ही इतने… https://t.co/APAhR3ap3k pic.twitter.com/0KmrhNIJgH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 21, 2025
केंद्रीय मंत्री सी. आर. पाटिल ने महाकुंभ 2025 पर कहा, "... यहां डुबकी लगाकर विदेशियों ने भी अपनी आस्था व्यक्त की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत मां गंगा की सफाई को प्राथमिकता दी... यहां गंदगी का नामोनिशान नहीं है। केवल भारत ही इतने बड़े आयोजन की इस तरह से योजना बना सकता है..."
#WATCH प्रयागराज: केंद्रीय मंत्री सी. आर. पाटिल ने परिवार सहित त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई और पूजा-अर्चना की। pic.twitter.com/84tWU3gvxn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 21, 2025
केंद्रीय मंत्री सी. आर. पाटिल ने परिवार सहित त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई और पूजा-अर्चना की।
#WATCH उत्तर प्रदेश: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रयागराज में पवित्र स्नान किया। pic.twitter.com/9QEPpEE4yG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 21, 2025
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रयागराज में पवित्र स्नान किया।
#WATCH प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "कुंभ में स्नान करना बहुत बड़ा सौभाग्य है। परमात्मा को बहुत-बहुत आभार कि उन्होंने हमें स्नान करने का मौका दिया। कुशलता के साथ मेला प्रबंधन किया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूरे… pic.twitter.com/CfkGpz2q4d
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 21, 2025
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "कुंभ में स्नान करना बहुत बड़ा सौभाग्य है। परमात्मा को बहुत-बहुत आभार कि उन्होंने हमें स्नान करने का मौका दिया। कुशलता के साथ मेला प्रबंधन किया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूरे प्रशासन को मैं धन्यवाद देता हूं। प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में फिर एक बार भारत की सभ्यता संस्कृति उभर कर आई है। ये महाकुंभ ने साबित कर दिया है कि सनातन ही अतीत, वर्तमान और भविष्य है।"
#WATCH प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने महाकुंभ 2025 पर कहा, "अब महाकुंभ 2025 अपने आखिरी दौर में है। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का आखिरी स्नान है। उसी की तैयारी की समीक्षा के लिए हम यहां आए हैं... महाकुंभ की तिथि ग्रह नक्षत्रों को देखकर तय होती है..." pic.twitter.com/g0DRW56cj3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 21, 2025
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने महाकुंभ 2025 पर कहा, "अब महाकुंभ 2025 अपने आखिरी दौर में है। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का आखिरी स्नान है। उसी की तैयारी की समीक्षा के लिए हम यहां आए हैं... महाकुंभ की तिथि ग्रह नक्षत्रों को देखकर तय होती है..."
#WATCH प्रयागराज: उत्तर प्रदेश DGP प्रशांत कुमार ने महाकुंभ 2025 पर कहा, "... यहां ट्रैफिक प्रबंधन काफी बेहतर है और भीड़ पर नियंत्रण रखा जा रहा है... प्रयास किया जा रहा है कि लोगों के आवागमन को सुचारू और बेहतर बनाया जा सके..." pic.twitter.com/gvf44zuIvb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 21, 2025
उत्तर प्रदेश DGP प्रशांत कुमार ने महाकुंभ 2025 पर कहा, "... यहां ट्रैफिक प्रबंधन काफी बेहतर है और भीड़ पर नियंत्रण रखा जा रहा है... प्रयास किया जा रहा है कि लोगों के आवागमन को सुचारू और बेहतर बनाया जा सके..."
अरैल स्थित VIP घाट पर बड़ी संख्या में VIP श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंच गई है। घाट फुल है। जेटी को खाली कराया जा रहा है। अधिकारी लगातार अनाउंसमेंट कर रहे हैं कि जेटी को खाली करें। दूसरे श्रद्धालुओं को मौका दीजिए।
सेंट्रल जेल नैनी और जिला जेल में बंद 1450 कैदियों ने आज जेल में ही संगम के जल से स्नान किया। संगम से गंगा जल लाया गया था। इसे जेल में बने पानी के टैंक में डाला गया। इससे ही कैदियों ने स्नान किया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक रंग बहादुर ने बताया- शासन के निर्देश पर यह व्यवस्था की गई।
#WATCH उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर पावन डुबकी लगाने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। #MahaKumbh2025 pic.twitter.com/gSHXeMSm7u
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 21, 2025
प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर पावन डुबकी लगाने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
#WATCH दिल्ली: महाकुंभ पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव की टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, "पिछले 10 सालों में कोई भी ऐसा आयोजन हुआ है जिस पर भारत को गर्व हो... विपक्ष ने उस पर गैरजिम्मेदाराना टिप्पणी की है। आज कुंभ में 60 करोड़ से ज्यादा लोगों ने पवित्र डुबकी… pic.twitter.com/1Ch6zwhRhx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 21, 2025
महाकुंभ पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव की टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, "पिछले 10 सालों में कोई भी ऐसा आयोजन हुआ है जिस पर भारत को गर्व हो... विपक्ष ने उस पर गैरजिम्मेदाराना टिप्पणी की है। आज कुंभ में 60 करोड़ से ज्यादा लोगों ने पवित्र डुबकी लगाई है... कुंभ दुनिया भर के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है, ऐसे समय में वे पानी की गुणवत्ता को लेकर गैरजिम्मेदाराना टिप्पणी कर रहे हैं... नहाने के पानी, नदी के पानी, पीने के पानी और पीने योग्य पानी के लिए दुनिया के अपने अलग-अलग मानक हैं और मुझे लगता है कि अखिलेश यादव उन्हें नहीं समझते हैं...."
ब्यूरो: Mahakumbh Live Update: महाकुंभ का आज 40वां दिन है, मेला खत्म होने में अब सिर्फ 5 दिन और बचे हैं। सीएम योगी ने गुरुवार रात अफसरों के साथ मीटिंग कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। सीएम योगी ने कहा कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम आ रहे हैं। व्यवस्था में चूक की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। सीएम योगी ने अफसरों को निर्देश दिया कि ऐसी व्यवस्था बनाएं जिससे श्रद्धालुओं को कम से कम पैदल चलना पड़े।
40 दिनों में 58.34 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। वहीं आज सुबह 8 बजे तक 31 लाख श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। आज शुक्रवार है, जिस वजह से महाकुंभ में भीड़ और बढ़ेगी क्योंकि यह महाकुंभ का आखिरी वीकेंड होगा।