Mahakumbh Live Update: महाकुंभ में स्नान करने वालों का आंकड़ा 57 करोड़ के पार; आज 40 VVIP करेंगे संगम स्नान
प्रयागराज में गंगा घाटों की लगातार सफाई की जा रही है। सफाईकर्मी दिनभर गंगा से फूलमाला और अन्य सामग्री निकालते रहते हैं।
प्रयागराज में भीड़ को देखते हुए स्कूलों में आठवीं तक की कक्षाएं ऑनलाइन लगेंगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने इस संबंध में 20 फरवरी को आदेश जारी किया।
#WATCH प्रयागराज: सुरक्षा अधिकारी त्रिवेणी संगम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नाव पर गश्त कर रहे हैं। pic.twitter.com/UwrQi3FtCP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2025
सुरक्षा अधिकारी त्रिवेणी संगम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नाव पर गश्त कर रहे हैं।
संगम क्षेत्र में दोपहर के समय तेज धूप होने के बाद गर्मी और उमस की स्थिति हो गई है।
#WATCH उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर महाकुंभ 2025 में पावन डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं का आना जारी है। मेला 26 फरवरी तक चलेगा। pic.twitter.com/0UNGgMJUdD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2025
प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर महाकुंभ 2025 में पावन डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं का आना जारी है। मेला 26 फरवरी तक चलेगा।
यूपी प्रशासन के आंकड़े के मुताबिक महाकुंभ में गुरुवार सुबह 10 बजे तक 51 लाख 80 हजार लोगों ने डुबकी लगा चुके हैं।
ब्यूरो: Mahakumbh Live Update: आज महाकुंभ का 39वां दिन है, अब सिर्फ 6 दिन बचे हैं। 39 दिनों में 57.08 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। गुरुवार को भी महाकुंभ में भीड़ है। संगम तट पर भीड़ न हो, इसलिए सुबह से पुलिस श्रद्धालुओं से स्नान करके वहां से हटने की अपील कर रही है। आज भारत सहित अन्य देशों के 40 से ज्यादा वीवीआईपी संगम में स्नान करेंगे।
गुरुवार सुबह से भी संगम आने वाले सभी रास्तों पर 8 से 10 किमी तक श्रद्धालुओं की भीड़ है। शहर के बाहर की पार्किंग में ही वाहनों को रोका जा रहा है। वहां से शटल बस और ई-रिक्शा से श्रद्धालु महाकुंभ पहुंच रहे हैं।