Monday 2nd of February 2026

प्रशासन अलर्ट! मौनी अमावस्या पर 10 करोड़ श्रद्धालु महाकुंभ में लगा सकते हैं आस्था की डुबकी

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  January 27th 2025 12:30 PM  |  Updated: January 27th 2025 12:36 PM

प्रशासन अलर्ट! मौनी अमावस्या पर 10 करोड़ श्रद्धालु महाकुंभ में लगा सकते हैं आस्था की डुबकी

ब्यूरो: MAHAKUMBH: आने वाली 29 जनवरी को मौनी अमावस्या से पहले ही प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। महाकुंभ में शनिवार और रविवार की छुट्टी का असर भी साफ देखने को मिला है। हर राज्य से श्रद्धालु प्रयागराज महाकुंभ में पवित्र डुबकी लगाने आ रहे हैं।  

प्रयागराज रेलवे स्टेशन, बस अड्डे और हाइवे पर श्रद्धालुओं का सैलाब देखा जा सकता है। जानकारी के मुताबिक, पिछले दो दिनों में ही सवा करोड़ से ज्यादा लोगों ने संगम में स्नान किया है। अब मौनी अमावस्या है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस दिन 10 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु महाकुंभ में आकर आस्था की डुबकी लगा सकते हैं।  

  

अलर्ट मोड में प्रशासन  

मेला प्रशासन और कुंभ पुलिस हर संभव प्रयास करेगी कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो। मेला प्रशासन और कुंभ पुलिस ने अमृत स्नान पर्व को देखते हुए व्यापक तैयारियां की हैं और पूरे मेला क्षेत्र को वाहन निषिद्ध क्षेत्र घोषित कर दिया है।  

पुलिस की मानें तो संगम तटों पर बैरिकेडिंग का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है, जिससे भीड़ को पूरी तरह से नियंत्रण में किया जा सके। श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए हर सेक्टर और जोन में स्पेशल व्यवस्था की गई है।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network