Mahakumbh Live Update: अब तक 45 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, नया ट्रैफिक प्लान लागू; माघ पूर्णिमा को लेकर एक्शन में CM योगी
#WATCH प्रयागराज: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की मां कोकिलाबेन अंबानी आज महाकुंभ में शामिल हुईं। pic.twitter.com/FQm60BUrM1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 11, 2025
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की मां कोकिलाबेन अंबानी आज महाकुंभ में शामिल हुईं।
#WATCH उत्तर प्रदेश: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अपने परिवार के साथ प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के दौरान त्रिवेणी संगम में पावन स्नान किया। pic.twitter.com/0i2sJQHlsl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 11, 2025
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अपने परिवार के साथ प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के दौरान त्रिवेणी संगम में पावन स्नान किया।
#WATCH प्रयागराज: बिहार सरकार में मंत्री मंगल पांडेय ने कहा, "मैं प्रशासन, प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देता हूं। देशभर से लोग आ रहे हैं, उत्तर प्रदेश प्रशासन ने जो व्यवस्था की है, उसके लिए मैं उनका आभारी हूं। कुंभ में 42 करोड़ से ज्यादा लोगों ने… pic.twitter.com/EYldvtUR6n
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 11, 2025
बिहार सरकार में मंत्री मंगल पांडेय ने कहा, "मैं प्रशासन, प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देता हूं। देशभर से लोग आ रहे हैं, उत्तर प्रदेश प्रशासन ने जो व्यवस्था की है, उसके लिए मैं उनका आभारी हूं। कुंभ में 42 करोड़ से ज्यादा लोगों ने डुबकी लगाई है... हर हिंदू इस जगह पर आकर गौरवान्वित महसूस कर रहा है। दुनियाभर से अलग-अलग समुदायों के लोग यहां आ रहे हैं..."
#WATCH प्रयागराज: बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने महाकुंभ पर कहा, "मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने यहां आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए इतनी अच्छी व्यवस्था की है। मैं योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देता हूं।" pic.twitter.com/IODiAeFVwZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 11, 2025
बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने महाकुंभ पर कहा, "मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने यहां आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए इतनी अच्छी व्यवस्था की है। मैं योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देता हूं।"
#WATCH प्रयागराज: अभिनेता विद्युत जामवाल ने महाकुंभ में पहुंचने पर कहा, "महाकुंभ में स्नान करने के बाद जो खुशी मिली है, उसके आगे भीड़ कुछ नहीं है। सरकार ने बहुत अच्छा आयोजन किया है। देश-विदेश से लोग महाकुंभ में पहुंच रहे हैं... युवाओं के लिए यही संदेश है कि अपनी जिम्मेदारी पूरी… pic.twitter.com/Faq1ppVmBc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 11, 2025
अभिनेता विद्युत जामवाल ने महाकुंभ में पहुंचने पर कहा, "महाकुंभ में स्नान करने के बाद जो खुशी मिली है, उसके आगे भीड़ कुछ नहीं है। सरकार ने बहुत अच्छा आयोजन किया है। देश-विदेश से लोग महाकुंभ में पहुंच रहे हैं... युवाओं के लिए यही संदेश है कि अपनी जिम्मेदारी पूरी करें। मां, देश, धर्म और इंसानियत के प्रति अपनी जिम्मेदारी को पूरा करें।"
#WATCH प्रयागराज: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ प्रयागराज के अरैल घाट पहुंचे।#MahaKumbh2025 pic.twitter.com/wMY75y6rc6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 11, 2025
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ प्रयागराज के अरैल घाट पहुंचे।
#WATCH प्रयागराज: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपने बेटे अनंत अंबानी के साथ महाकुंभ में शामिल होने के लिए प्रयागराज पहुंचे। pic.twitter.com/8ThCYBjf2x
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 11, 2025
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपने बेटे अनंत अंबानी के साथ महाकुंभ में शामिल होने के लिए प्रयागराज पहुंचे।
#WATCH | Reliance Industries chairman Mukesh Ambani's mother, Kokilaben Ambani arrives at Triveni Sangam to attend Mahakumbh in Prayagraj pic.twitter.com/1k2YHaf9Wi
— ANI (@ANI) February 11, 2025
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की मां कोकिलाबेन अंबानी महाकुंभ में शामिल होने के लिए त्रिवेणी संगम पहुंचीं।
महाकुंभ में कल यानि 12 फरवरी माघी पूर्णिमा का स्नान है। प्रशासन की तरफ से संगम पर श्रद्धालुओं पर हेलिकॉप्टर से फूल बरसाए जाएंगे। सुबह 8 बजे संगम पर पुष्पवर्षा होगी।
जितेंद्र सिंह उर्फ पूर्व वसीम रिजवी ने संगम में स्नान किया। इसके बाद कहा- वो एक ऐसा संगठन बना रहे जो इस्लाम से सनातन में आने वालों को तीन हजार रुपए प्रति माह देगा। उन्हें कारोबार दिलाने में भी मदद करेगा।
#WATCH अयोध्या, उत्तर प्रदेश: श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। pic.twitter.com/zRNOoAflOs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 11, 2025
श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है
#WATCH उत्तर प्रदेश: प्रयागराज के ASP विशाल यादव ने कहा, "... इस समय क्षेत्र में करोड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन चल रहा है... सभी की सुरक्षा और यातायात को सुगमता पूर्वक चलाने के लिए हमने 'वाहन निषिद्ध क्षेत्र' की नीति अपनाई है... हम लोगों का प्रयास है कि यातायात… pic.twitter.com/gayiSjzrWO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 11, 2025
प्रयागराज के ASP विशाल यादव ने कहा, "... इस समय क्षेत्र में करोड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन चल रहा है... सभी की सुरक्षा और यातायात को सुगमता पूर्वक चलाने के लिए हमने 'वाहन निषिद्ध क्षेत्र' की नीति अपनाई है... हम लोगों का प्रयास है कि यातायात लगातार चलता रहे कहीं रुके नहीं... क्षेत्र में सभी श्रद्धालु सुगमता पूर्वक आ रहे हैं..."
#WATCH उत्तर प्रदेश: माघी पूर्णिमा स्नान से पहले प्रयागराज में बड़ी संख्या में तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं।#MahaKumbh2025
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 11, 2025
(सोर्स: पुलिस) pic.twitter.com/GoHdIta4c6
माघी पूर्णिमा स्नान से पहले प्रयागराज में बड़ी संख्या में तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं।
#WATCH उत्तर प्रदेश: प्रयागराज के पुलिस आयुक्त तरूण गाबा ने कहा, "महाकुंभ पर्व में हम सभी कटिबद्ध हैं कि प्रयाग आने वाले सभी श्रद्धालुओं का अनुभव सुखद और सुगम हो... हमने ट्रैफिक के लिए अपनी योजनाएं तैयार की थी जिसमें काफी महीनों से अथक प्रयास किए गए थे... अभी बहुत सुगम तरीके से… https://t.co/ol6iQ2l8Gt pic.twitter.com/LwXIt01i4n
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 11, 2025
प्रयागराज के पुलिस आयुक्त तरूण गाबा ने कहा, "महाकुंभ पर्व में हम सभी कटिबद्ध हैं कि प्रयाग आने वाले सभी श्रद्धालुओं का अनुभव सुखद और सुगम हो... हमने ट्रैफिक के लिए अपनी योजनाएं तैयार की थी जिसमें काफी महीनों से अथक प्रयास किए गए थे... अभी बहुत सुगम तरीके से यातायात यहां चल रहा है... हम दिन-रात यह देख रहे हैं कि हमारे श्रद्धालुओं को कठिनाइयों का सामना न करना पड़े और हमारा ट्रैफिक सुचारु रूप से चलता रहे..."
#WATCH उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में पुलिस यातायात के सुचारू प्रवाह को सुनिश्चित कर रही है। कल, 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा से पहले शहर में बड़ी संख्या में तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं। pic.twitter.com/Zm1vN6XYaw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 11, 2025
प्रयागराज में पुलिस यातायात के सुचारू प्रवाह को सुनिश्चित कर रही है। कल, 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा से पहले शहर में बड़ी संख्या में तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं।
#WATCH प्रयागराज: #Mahakumbh पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "बड़ा अच्छा महसूस हो रहा है...आज मैं पवित्र स्नान करूंगा और शाम को एक कार्यक्रम में भाग भी लूंगा...यहां अच्छी व्यवस्था है...सब लोग महाकुंभ में आए और पवित्र स्नान करें..."
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 11, 2025
पंजाब के विधायकों और मंत्रियों की अरविंद… pic.twitter.com/OsUbKIiSUP
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "बड़ा अच्छा महसूस हो रहा है...आज मैं पवित्र स्नान करूंगा और शाम को एक कार्यक्रम में भाग भी लूंगा...यहां अच्छी व्यवस्था है...सब लोग महाकुंभ में आए और पवित्र स्नान करें..."
#WATCH प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: शहर में भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिल रहा है। pic.twitter.com/AlNjj3TSAP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 11, 2025
#WATCH प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: #MahaKumbh2025 के दौरान श्रद्धालु त्रिवेणी संगम घाट पर पावन स्नान के लिए पहुंच रहे हैं।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 11, 2025
वीडियो ड्रोन से ली गई है। pic.twitter.com/mXgJqnT7lg
ब्यूरो: Mahakumbh Live Update: महाकुंभ का आज 30वां दिन है। आज सुबह 8 बजे तक 49.68 लाख श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं। वहीं 13 जनवरी से अभी तक 44.74 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु महाकुंभ में स्नान कर चुके हैं। कल यानी 12 फरवरी को होने वाले माघ पूर्णिमा स्नान को लेकर प्रयागराज में नई ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है। 10 फरवरी की रात 8 बजे से 13 फरवरी की सुबह 8 बजे तक मेले में कोई वाहन नहीं चलेगा।
CM योगी आदित्यनाथ ने सोमवार की शाम STF चीफ अमिताभ यश को विशेष विमान से प्रयागराज भेजा। 52 नए IAS, IPS और PCS अफसरों को तैनात किया गया है। सभी को तत्काल प्रयागराज पहुंचकर ड्यूटी जॉइन करने को कहा गया है।
अभी ये व्यवस्था की गई है: