Monday 2nd of February 2026

BJP विधायक ने किया अपना पिंडदान और बन गए महाकुंभ में महामंडलेश्वर, जानें

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  January 27th 2025 04:00 PM  |  Updated: January 27th 2025 04:00 PM

BJP विधायक ने किया अपना पिंडदान और बन गए महाकुंभ में महामंडलेश्वर, जानें

ब्यूरो: MAHAKUMBH: प्रयागराज में चल रहे विश्व के सबसे बड़े धार्मिक संगम में अखाड़े अपना-अपना विस्तार कर रहे हैं। अखाड़े लगातार अपने महामंडलेश्वर और महंत बना रहे हैं। अब भाजपा विधायक भी महामंडलेश्वर बन गए हैं, उन्होंने महामंडलेश्वर बनने से पहले अपना पिंडदान कर दिया है।

पीलीभीत से भाजपा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद प्रयागराज महाकुंभ में महामंडलेश्वर बन गए हैं। निर्मल अखाड़े ने उन्हें महामंडलेश्वर बनाया है। महामंडलेश्वर बनने से पहले उन्होंने अपना पिंडदान किया। अखाड़े के साधु-संतों के सामने उनका पट्टाभिषेक किया गया और बीजेपी विधायक को महामंडलेश्वर बनाया गया।

 

साल 2022 में जीते थे चुनाव  

अक्रियाधाम खमरिया पीलीभीत के पीठाधीश्वर स्वामी प्रवक्तानंद साल 2022 के विधानसभा चुनाव में विधायक बने थे। वह पीलीभीत की बरखेड़ा सीट से बीजेपी विधायक हैं। साल 2003 में उनके गुरु स्वामी आलकनंदा ने उन्हें दीक्षा दिलाई थी। तब से वह समाज सेवा और धर्म सेवा के कार्य में लगे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, वह बचपन से ही आस्थावान थे और संत परंपरा का निर्वाह कर रहे थे। अब निर्मल अखाड़े ने उन्हें महामंडलेश्वर बना दिया।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network