महाकुंभ में शव बहाए जाने के सांसद जया बच्चन के बयान पर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्रपुरी की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने MP जया बच्चन के डिप्रेशन में होने की बात कही है। महंत रविंद्रपुरी ने कहा- महानायक अमिताभ बच्चन सच्चे हिंदू है। संत उन्हें सनातनी मानते है। सांसद जया बच्चन को सनातन विरोधी बयान से बचना चाहिए।
#WATCH | भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में महाकुंभ मेले में डिजिटल महाकुंभ अनुभव केंद्र का दौरा किया।#MahaKumbh2025 pic.twitter.com/UTkawYc5ou
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 4, 2025
भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में महाकुंभ मेले में डिजिटल महाकुंभ अनुभव केंद्र का दौरा किया।
#WATCH प्रयागराज: भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और के साथ लेटे हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। pic.twitter.com/gmJmRzZhvX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 4, 2025
भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और के साथ लेटे हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की।
#WATCH प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्रिवेणी संगम पर आरती की।#MahaKumbh2025 pic.twitter.com/c03SesEifL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 4, 2025
भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्रिवेणी संगम पर आरती की।
#WATCH प्रयागराज: भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्रिवेणी संगम पर पूजा-अर्चना की।#MahaKumbh2025 pic.twitter.com/b14gzOoWj8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 4, 2025
भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्रिवेणी संगम पर पूजा-अर्चना की।
#WATCH उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 4, 2025
उत्तर प्रदेश सूचना विभाग के अनुसार, 3 फरवरी तक 34.97 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई है। pic.twitter.com/JGQnwqxWqu
त्रिवेणी संगम पर डुबकी लगाते श्रद्धालु
#WATCH उत्तर प्रदेश: भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज में संगम घाट पर पहुंचे।#MahaKumbh2025 pic.twitter.com/4EYosmj7dO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 4, 2025
भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज में संगम घाट पर पहुंचे।
ब्यूरो: Mahakumbh Live Update: प्रयागराज में चल रहे दिव्य-भव्य महाकुंभ का आज 23वां दिन है। आज सुबह 8 बजे तक 30 लाख श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं, वहीं अभी तक 37 करोड़ लोग डुबकी लगा चुके हैं। कल वसंत पंचमी के अवसर पर करीब 2.33 करोड़ लोगों ने स्नान किया था। 5 फरवरी को पीएम मोदी महाकुंभ आ रहे हैं, ऐसे में योगी हेलीपैड से लेकर अरैल घाट और संगम नोज तक की व्यवस्था को देखेंगे।
आज सीएम योगी भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक के साथ महाकुंभ पहुंच गए हैं। दोनों नेता संगम में डुबकी लगाएंगे। लेटे हनुमान मंदिर और अक्षयवट का दर्शन करेंगे। सीएम के दौरे को देखते हुए लेटे हनुमान मंदिर और अक्षयवट श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया है। 4 बजे के बाद खोल दिया जाएगा।