Wednesday 2nd of April 2025

प्रियंका गांधी के पहली बार सांसद बनने पर डिंपला यादव ने अलग अंदाज में दी बधाई

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  November 28th 2024 03:23 PM  |  Updated: November 28th 2024 03:23 PM

प्रियंका गांधी के पहली बार सांसद बनने पर डिंपला यादव ने अलग अंदाज में दी बधाई

ब्यूरो: केरल की वायनाड लोकसभा सीट से उपचुनाव जीतकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज लोकसभा सदस्यता की शपथ ली। प्रियंका गांधी को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शपथ दिलाई। प्रियंका गांधी द्वारा संसद सदस्य के रूप में शपथ लेने पर सपा सांसद डिंपल यादव ने अलग अंदाज में प्रियंका को बधाई दी।  

 

सपा सांसद डिंपल यादव से जब पूछा गया कि प्रियंका गांधी ने एक सांसद के तौर पर शपथ ली है, तो डिंपल यादव ने कहा कि उन्हें बधाई और Best Wishes। संसद में प्रियंका गांधी ने हिंदी भाषा में शपथ ली और इस दौरान उन्होंने संविधान की एक प्रति अपने हाथ में ले रखी थी। शपथ ग्रहण करने के बाद प्रियंका गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का हाथ जोड़कर अभिवादन किया।

Latest News

PTC NETWORK
© 2025 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network