Wednesday 22nd of January 2025

गोवा में गर्लफ्रेंड संग डूबते-डूबते बचे Ranveer Allahbadia, बताया कैसे बची उनकी जान

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  December 26th 2024 02:40 PM  |  Updated: December 26th 2024 02:40 PM

गोवा में गर्लफ्रेंड संग डूबते-डूबते बचे Ranveer Allahbadia, बताया कैसे बची उनकी जान

ब्यूरो: बीयरबाइसेप्स नाम से मशहूर यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर अलाहबादिया ने एक बड़ा खुलासा किया है। रणवीर ने बताया कि वह क्रिसमस के मौके पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ गोवा में समुद्र तट पर थे। स्वीमिंग के दौरान उन्हें एक अंडरवॉटर करंट ने अपनी चपेट में लिया। यह स्थिति बेहद खतरनाक हो सकती थी, लेकिन समय पर मिली मदद ने उनकी जान बचा ली।

रणवीर और उनकी गर्लफ्रेंड अच्छी तैराक हैं, लेकिन समुद्र की ताकत ने उन्हें हिला कर रख दिया। कुछ देर में वे खतरे में पड़ गए और मदद के लिए चिल्लाने लगे। पास ही में स्वीमिंग कर रहे एक परिवार ने तुरंत उनकी मदद की और सुरक्षित बाहर निकाला। इस घटना को रणवीर ने भगवान की कृपा बताया। रणवीर ने इस हादसे को जीवन बदलने वाला अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि यह घटना जीवन के प्रति उनके नजरिए को और गहराई से सोचने पर मजबूर कर रही है। रणवीर ने खुद इंस्टाग्राम पोस्ट कर इस घटना के बारे में अपने फॉलोवर्स को जानकारी दी।

Latest News

PTC NETWORK
© 2025 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network