Manmohan Singh Death News Live: कल 10 बजे होगी मनमोहन सिंह की अंत्येष्टि, पीएम मोदी-सोनिया-राहुल और प्रियंका ने किए अंतिम दर्शन
The Congress Working Committee met this evening to adopt a condolence resolution at the passing away of Dr. Manmohan Singh. pic.twitter.com/kY8gMxMu74
— Congress (@INCIndia) December 27, 2024
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक के लिए एआईसीसी मुख्यालय पहुंचीं।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 27, 2024
यह बैठक पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए बुलाई गई है। pic.twitter.com/EjLjxQBOJp
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी कांग्रेस कार्य समिति की बैठक के लिए एआईसीसी मुख्यालय पहुंचीं। यह बैठक पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए बुलाई गई है।
#WATCH दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक के लिए एआईसीसी मुख्यालय पहुंचे।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 27, 2024
यह बैठक पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए बुलाई गई है। pic.twitter.com/G2tsSMS2Ga
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक के लिए एआईसीसी मुख्यालय पहुंचे। यह बैठक पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए बुलाई गई है।
#WATCH दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा नेताओं ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर दुख व्यक्त करने के लिए एक मिनट का मौन रखा और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। pic.twitter.com/MeEsOtS0d6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 27, 2024
दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा नेताओं ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर दुख व्यक्त करने के लिए एक मिनट का मौन रखा और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके निवास स्थान 3, मोतीलाल नेहरू रोड नई दिल्ली में रखा गया है। कल, 28 दिसंबर सुबह 8 बजे उनके पार्थिव शरीर को कांग्रेस मुख्यालय ले जाया जाएगा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम लोग भी सुबह 8.30 से 9.30 बजे के बीच श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे। इसके बाद यहीं से उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी।
#WATCH कोलकाता, पश्चिम बंगाल: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की बहन गोबिंद कौर ने अपने भाई के निधन पर शोक व्यक्त किया। pic.twitter.com/N59MZYLvem
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 27, 2024
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की बहन गोबिंद कौर ने अपने भाई के निधन पर शोक व्यक्त किया।
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 27, 2024
(सोर्स: दिल्ली CMO) pic.twitter.com/GBJ69i5zhl
दिल्ली की सीएम आतिशी ने पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी
दिल्ली: AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 27, 2024
(सोर्स: AAP) pic.twitter.com/P6cN4NM3pg
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी
कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने बताया है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अंत्येष्टि कल (28 दिसंबर) को होगी। अंतिम संस्कार 10 से 11 बजे की बीच किया जाएगा। इससे पहले सुबह 9.30 बजे दिल्ली में स्थित कांग्रेस मुख्यालय से उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी।
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए आज शाम 5.30 बजे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई है, जिसमें CWC के स्थायी मेंबर और विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल होंगे।
दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उनके परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 27, 2024
(फोटो सोर्स: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का X हैंडल) pic.twitter.com/tlzaiMikaQ
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उनके परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की।
केंद्रीय कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के देश को योगदान को याद किया गया और एक शोक प्रस्ताव भी पारित किया गया।
#WATCH दिल्ली: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 27, 2024
(वीडियो सोर्स - उपराष्ट्रपति कार्यालय) pic.twitter.com/JRMzYd34wA
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
#WATCH दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के आवास पर उनके पार्थिव शरीर को राष्ट्रीय ध्वज से लपेटा गया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 27, 2024
(वीडियो सोर्स: कांग्रेस) pic.twitter.com/jHFk86we8h
दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के आवास पर उनके पार्थिव शरीर को राष्ट्रीय ध्वज से लपेटा गया।
#WATCH कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और केसी वेणुगोपाल तथा पार्टी के अन्य नेता दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के आवास पर मौजूद हैं।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 27, 2024
(वीडियो सोर्स: कांग्रेस) pic.twitter.com/bat7zjdMdN
कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और केसी वेणुगोपाल तथा पार्टी के अन्य नेता दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के आवास पर मौजूद हैं।
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन ने हम सभी के हृदय को गहरी पीड़ा पहुंचाई है। उनका जाना एक राष्ट्र के रूप में भी हमारे लिए बहुत बड़ी क्षति है। विभाजन के उस दौर में बहुत कुछ खोकर भारत आना और यहां जीवन के हर क्षेत्र में… pic.twitter.com/Y9PpJEYUE3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 27, 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन ने हम सभी के हृदय को गहरी पीड़ा पहुंचाई है। उनका जाना एक राष्ट्र के रूप में भी हमारे लिए बहुत बड़ी क्षति है। विभाजन के उस दौर में बहुत कुछ खोकर भारत आना और यहां जीवन के हर क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करना ये सामान्य बात नहीं है। अभावों और संघर्षों से ऊपर उठ कर कैसे ऊंचाइयों को हासिल किया जा सकता है उनका जीवन ये सीख आने वाली पीढ़ी को देता रहेगा...एक अर्थशास्त्री के रूप में उन्होंने अलग-अलग स्तर पर भारत सरकार में अनेक सेवाएं दी... प्रधानमंत्री के रूप में देश के विकास और प्रगति में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा... उनका जीवन उनकी ईमानदारी और सादगी का प्रतिबिंब था...आज इस कठिन समय में मैं उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं डॉ. मनमोहन सिंह को सभी देशवासियों की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।"
#WATCH दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के आवास पर पहुंचे। pic.twitter.com/bm0grxxSVE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 27, 2024
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के आवास पर पहुंचे।
#WATCH दिल्ली: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "डॉ. मनमोहन सिंह ऐसे प्रधानमंत्री थे जिन्होंने देश को आर्थिक रूप से मजबूत किया, आज देश में जो भी चीजें दिख रही हैं, वो पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की वजह से है। उन्होंने आर्थिक नीतियों में जो फैसले लिए, आज उसका नतीजा है कि हम… pic.twitter.com/XhHgRFBSwI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 27, 2024
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताते हुए कहा "डॉ. मनमोहन सिंह ऐसे प्रधानमंत्री थे जिन्होंने देश को आर्थिक रूप से मजबूत किया, आज देश में जो भी चीजें दिख रही हैं, वो पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की वजह से है। उन्होंने आर्थिक नीतियों में जो फैसले लिए, आज उसका नतीजा है कि हम दुनिया में बराबरी पर हैं। वो एक अर्थशास्त्री भी थे... कम बोलते थे लेकिन उस समय उन्होंने जो फैसले लिए, उससे आज हमें पता चलता है कि उन्होंने कितनी सावधानी से वो फैसले लिए... देश के एक अच्छे प्रधानमंत्री के तौर पर उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।"
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर पहुंचीं। pic.twitter.com/OvMLV41S4B
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 27, 2024
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर पहुंचीं।
#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 27, 2024
(सोर्स: डीडी) pic.twitter.com/CY7k1sd0Rm
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
ब्यूरो: Former PRIME MINISTER Manmohan Singh Passes Away: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार 26 दिसंबर को निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में गुरुवार रात निधन हो गया। उन्हें बेहोश होने के बाद शाम 8:06 बजे दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। रात 9:51 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
मनमोहन सिंह 2 बार देश के प्रधानमंत्री रहे। वे लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे थे। इससे पहले भी उन्हें कई बार स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था। देर रात दिल्ली एम्स में प्रियंका गांधी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा AIIMS पहुंचे थे। उधर, पीएम मोदी ने सिंह के परिवार से बात की थी।
कल कर्नाटक के बेलगावी में चल रही कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) मीटिंग रद्द कर दी गई। राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बेलगावी से दिल्ली रवाना हो गए और देर रात दिल्ली पहुंचें। जिसके बाद राहुल गांधी और खड़गे सीधा मनमोहन सिंह के घर पहुंचे।