Monday 5th of January 2026

Jalgaon Train Accident: ट्रेन में आग की अफवाह सुन कूदे यात्री, दूसरी ट्रेन ने रौंदा, CM योगी ने जताया दुख

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  January 22nd 2025 06:43 PM  |  Updated: January 22nd 2025 06:43 PM

Jalgaon Train Accident: ट्रेन में आग की अफवाह सुन कूदे यात्री, दूसरी ट्रेन ने रौंदा, CM योगी ने जताया दुख

ब्यूरो: Jalgaon Train Accident: महाराष्ट्र के जलगांव में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है। यह हादसा पचोरा रेलवे स्टेशन के पास हुआ, जहां ट्रेन से कूदने के चलते कई यात्री दूसरी तरफ से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में अभी तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

  

क्या हुआ, जानें?

पचोरा और जलगांव रेलवे स्टेशन के बीच पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैल गई, जिसके कारण कई यात्रियों ने अपनी जान बचाने के लिए ट्रेन से कूदने की कोशिश की। तभी सामने से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस ने कुछ यात्रियों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुष्पक एक्सप्रेस मुंबई से लखनऊ की तरफ जा रही थी। 

हादसे के बाद गांव के लोगों ने घायलों को पास के अस्पताल में पहुंचाया है। साथ ही स्थानीय थाने के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधि राहत-बचाव कार्य में लगे हुए हैं। स्थानीय लोगों ने निजी वाहन से लोगों को अस्पताल पहुंचाया है।

 

सीएम योगी ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुष्पक ट्रेन दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने घायलों के लिए पर्याप्त चिकित्सा उपचार के आदेश दिए हैं, साथ ही यात्रियों की मौत पर भी शोक व्यक्त किया है।

रेलवे अधिकारी ने कहा कि पुष्पक एक्सप्रेस लखनऊ से मुंबई जा रही थी। एसीपी हुआ और लोग ट्रैक पर आ गए। तभी कर्नाटक एक्सप्रेस ने उन्हें कुचल दिया। यह आग थी या कोई अन्य अफवाह, हम इसकी जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी से संकेत मिलता है कि ट्रेन में कोई आग नहीं थी।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network