Wednesday 2nd of September 2026

शेर-ए-पंजाब T20 लीग: नमन धीर की सेंचुरी पर भारी पड़ा प्रभसिमरन का तूफानी शतक, 8 विकेट से जालंधर वॉरियर्स की जीत

Reported by: Atul Verma  |  Edited by: Atul Verma  |  September 02nd 2026 01:53 PM  |  Updated: September 02nd 2026 01:54 PM

शेर-ए-पंजाब T20 लीग: नमन धीर की सेंचुरी पर भारी पड़ा प्रभसिमरन का तूफानी शतक, 8 विकेट से जालंधर वॉरियर्स की जीत

मोहाली, 2 सितंबर (ब्यूरो): मोहाली के आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में मैनकाइंड फार्मा शेर-ए-पंजाब T20 लीग 2026 का रोमांच जारी है, वहीं, टूर्नामेंट में जालंधर वॉरियर्स ने अमृतसर सूरमा को 8 विकेट से हराकर मैच अपने नाम कर लिया। जालंधर वॉरियर्स ने 265 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए 17.5 ओवर में 2 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।

कप्तान प्रभसिमरन सिंह ने खेली तूफानी शतकीय पारी, टीम को दिलवाई जीत

264 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जालंधर वॉरियर्स ने पहले 6 ओवर में 103 रन बनाए। कप्तान प्रभसिमरन सिंह ने 16 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया, जो टूर्नामेंट का अब तक का सबसे तेज 50 रन है। प्रभसिमरन सिंह और हरजस टंडन ने दूसरे विकेट के लिए 109 रन की पार्टनरशिप की। हरजस टंडन ने 21 गेंदों पर 42 रन बनाए। कप्तान प्रभसिमरन सिंह ने 41 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया और 47 गेंदों पर 14 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 125 रन बनाए। अनमोल मल्होत्रा ​​ने 19 गेंदों पर 52 रन की पारी खेली।

नमन-अभिषेक की दमदार पारी, अमृतसर ने दिया 265 रनों का लक्ष्य

इससे पहले बैटिंग करते हुए अमृतसर ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 264 रन बनाए। कैप्टन अभिषेक शर्मा ने 36 बॉल पर 82 रन की इनिंग खेली, जिसमें 5 चौके और 7 छक्के शामिल थे। नमन धीर ने 56 गेंदों पर 117 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 10 छक्के शामिल थे। कप्तान अभिषेक शर्मा और नमन धीर ने दूसरे विकेट के लिए 151 रन की पार्टनरशिप की। नमन धीर ने 52 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। अमृतसर के लिए जशनप्रीत सिंह ने भी अच्छी पारी खेली।

जालंधर वॉरियर्स ने 17.5 ओवर में 265/2 रन बनाए और 13 गेंद बाकी रहते 8 विकेट से जीत हासिल की। नमन धीर के 117 रन और प्रभसिमरन सिंह के 125 रन मैच का मुख्य आकर्षण रहे।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network