Monday 7th of September 2026

Sher-E-Punjab T20 League में शुभमन गिल की एंट्री, तूफानी पारी खेलकर जीत लिया फैन्स का दिल

Reported by: Atul Verma  |  Edited by: Atul Verma  |  September 07th 2026 04:09 PM  |  Updated: September 07th 2026 04:09 PM

Sher-E-Punjab T20 League में शुभमन गिल की एंट्री, तूफानी पारी खेलकर जीत लिया फैन्स का दिल

मोहाली, 7 सितंबर (ब्यूरो)। आईएस. बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में शेर-ए-पंजाब टी20 लीग का महारोमांच जारी है, वहीं, टूर्नामेंट में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने दमदार एंट्री की है। लुधियाना लायंस और फाजिल्का फाल्कंस के बीच खेले गए मैच में शुभमन गिल का बल्ला जमकर गरजा। टूर्नामेंट में अपने पहला मैच खेलने उतरे शुभमन गिल ने अपनी क्लास शानदार प्रदर्शन किया और उम्दा पारी खेली।

पहला मैच खेलने उतरे शुभमन गिल, तूफानी पारी ने जीत लिया फैन्स का दिल

तूफानी पारी से मोह लिया दर्शकों का दिल फाजिल्का फाल्कंस की ओर से पारी की शुरुआत करने आए गिल ने शुरुआत से ही गेंदबाजों पर दबाव बनाया। उन्होंने मात्र 21 गेंदों का सामना करते हुए 40 रनों की धुआंधार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 1 शानदार छक्का जड़ा। उनकी पारी का स्ट्राइक रेट 190.47 का रहा, जिसने प्रशंसकों का भरपूर मनोरंजन किया।

लुधियाना लायंस के स्पिनर कार्तिक चड्ढा ने तोड़ा गिल का चक्रव्यू

शुभमन गिल अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन लुधियाना लायंस के स्पिनर कार्तिक चड्ढा ने उनकी इस पारी पर ब्रेक लगा दिया। कार्तिक की गेंद पर विकेटकीपर साहिल अरोड़ा ने गिल को कैच आउट किया। हालांकि, उनके आउट होने के बाद भी सोशल मीडिया पर उनकी बल्लेबाजी के वीडियो  वायरल हो रहे हैं।

तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह रहे महंगे, नहीं मिला एक भी विकेट

दूसरी ओर, लुधियाना लायंस के कप्तान और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के लिए यह मैच कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने अपने 2 ओवरों के स्पेल में 23 रन लुटा दिए और उन्हें एक भी विकेट हासिल नहीं हुआ। अर्शदीप का इकोनॉमी रेट 11.50 का रहा, जो टीम के लिए चिंता का विषय बन गया।

आज शाम अभिषेक शर्मा से होगा गिल का सामना, कौन पड़ेगा किस पर भारी?

शुभमन गिल की फाजिल्का फाल्कंस का आज का मैच अभिषेक शर्मा की टीम अमृतसर सूरमाज से है। ये मैच बेहद रोमांचक होने वाला है, क्योंकि इसमें टीम इंडिया के दो उभरते सितारे और गहरे दोस्त आमने-सामने होंगे। फिलहाल भारतीय टीम 13 सितंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज की तैयारी में जुटी है, जिसकी कमान गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह संभालेंगे। वहीं, शुभमन गिल को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया की कप्तानी सौंपी गई है, जिसके लिए वह अपनी तैयारियों को पुख्ता कर रहे हैं।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network