Saturday 5th of September 2026

शेर-ए-पंजाब T20 लीग में 6 टीमों के बीच जंग जारी, जानें कौन चल रहा टॉप पर, बल्लेबाजी-गेंदबाजी में कौन छाया?

Reported by: Atul Verma  |  Edited by: Atul Verma  |  September 05th 2026 07:00 PM  |  Updated: September 05th 2026 07:00 PM

शेर-ए-पंजाब T20 लीग में 6 टीमों के बीच जंग जारी, जानें कौन चल रहा टॉप पर, बल्लेबाजी-गेंदबाजी में कौन छाया?

मोहाली, 5 सितंबर (ब्यूरो)। आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में शेर-ए-पंजाब टी20 लीग का महारोमांच जारी है, वहीं, जालंधर वॉरियर्स ने लुधियाना लॉयंस को 7 विकेट से हरा दिया और इसी के साथ जालंधर वॉरियर्स अभी टूर्नामेंट में टॉप पर चल रही है। वहीं, टॉप-5 बल्लेबाजों की बात करें तो प्रभसिमरन सिंह नंबर-1 पर चल रहे हैं, वहीं, गेंदबाजी में सुमित शर्मा शीर्ष पर चल रहे हैं।

Sher-E-Punjab T20 League 2026 अंक तालिका

स्थान टीम मैच जीत हार अंक NRR

1. जालंधर वॉरियर्स 4 3 1 6 0.800

2. लुधियाना लॉयंस 3 2 1 4 1.508

3. बठिंडा रॉयल्स 4 2 2 4 0.649

4. मोहाली किंग्स 4 2 2 4 -1.476

5. फाजिल्का फाल्कंस 3 1 2 2 -0.707

6. अमृतसर सूरमा   4 1 3 2 -0.864

टूर्नामेंट में अभी टॉप पर चल रहे बल्लेबाजों की सूची

प्रभसिमरन सिंह — 401 रन, 4 पारियां, औसत-200.50, स्ट्राइक रेट-217.93

नमन धीर — 253 रन, औसत-84.33, स्ट्राइक रेट-197.66

अनमोलप्रीत सिंह — 242 रन, औसत-60.50, स्ट्राइक रेट-212.28

विहान मल्होत्रा — 183 रन, औसत-91.50, स्ट्राइक रेट-194.68

अभिषेक शर्मा — 180 रन, औसत-60.00, स्ट्राइक रेट-253.52

प्रभसिमरन सिंह ने 401 रन के साथ टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उनके नाम 39 चौके और 25 छक्के भी हैं।

टूर्नामेंट में अभी टॉप पर चल रहे गेंदबाजों की सूची

सुमित शर्मा — 7 विकेट

तेजप्रीत सिंह — 7 विकेट

गौरव चौधरी — 6 विकेट

साहिल भास्कर — 6 विकेट

अश्वनी कुमार — 5 विकेट

सुमित शर्मा और तेजप्रीत सिंह 7-7 विकेट के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। गौरव चौधरी का गेंदबाजी औसत 13.33 है, जो टॉप-5 में सबसे बेहतर है। अश्वनी कुमार ने टूर्नामेंट का एकमात्र 4 विकेट वाला स्पेल भी किया है।

Sher-E-Punjab T20 में प्रभसिमरन सिंह का तूफान! 

4 पारियों में 401 रन | SR 217.93 | 39 चौके | 25 छक्के

प्रभसिमरन सिंह का जलवा

खबर के मुताबिक प्रभसिमरन सिंह 4 पारियों में 401 रन बनाकर रन बनाने के मामले में सबसे आगे हैं। उनका औसत 200.50 और स्ट्राइक रेट 217.93 है।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network