Sunday 11th of January 2026

रंग लाई योगी सरकार की कोशिशें, गंगा में बढ़ी डॉल्फिन की आबादी

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  March 04th 2025 11:35 AM  |  Updated: March 04th 2025 11:35 AM

रंग लाई योगी सरकार की कोशिशें, गंगा में बढ़ी डॉल्फिन की आबादी

ब्यूरो: UP News: प्रदेश की योगी सरकार की मेहनत रंग लाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सोमवार को गुजरात के गिर राष्ट्रीय उद्यान में राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की सातवीं बैठक पर मुहर लगी। बैठक में पीएम मोदी ने देश में पहली बार नदी डॉल्फिन अनुमान रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट के अनुसार, देश में नदी डॉल्फिन की कुल संख्या 6,237 है। इसमें उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा संख्या के साथ पहले स्थान पर है।

 

इस बार आठ राज्यों की 28 नदियों का सर्वेक्षण किया गया, जिसमें लगभग 8,500 किलोमीटर से ज्यादा क्षेत्र को कवर करने के लिए 3,150 दिन का समय लगा। उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा संख्या के साथ पहले स्थान पर रहा, उसके बाद बिहार, पश्चिम बंगाल और असम का स्थान रहा।

  

योगी सरकार ने वन, पर्यावरण के साथ जलीय जंतुओं के संरक्षण पर भी काफी जोर दिया है। इसी का नतीजा है कि उत्तर प्रदेश की नदियों में सबसे ज्यादा डॉल्फिन पाई गई। प्रदेश में 2,397 डॉल्फिन पाई गई, बिहार में 2,220, पश्चिम बंगाल में 815 और असम में 635 डॉल्फिन पाई गईं।

 प्रदेश की योगी सरकार ने 17 अक्टूबर को गंगा डॉल्फिन को राज्य का जलीय जीव घोषित किया है। डॉल्फिन की उपस्थिति उत्तर प्रदेश में गंगा, यमुना, चम्बल, घाघरा, राप्ती, गेरुआ आदि नदियों में पाई गई है।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network