Sat, Apr 01, 2023

CM योगी के नाम दर्ज हुआ नया कीर्तिमान, मुलायम सिंह को भी छोड़ दिया पीछे

By  Shivesh jha -- March 4th 2023 08:58 AM
CM योगी के नाम दर्ज हुआ नया कीर्तिमान, मुलायम सिंह को भी छोड़ दिया पीछे

CM योगी के नाम दर्ज हुआ नया कीर्तिमान, मुलायम सिंह को भी छोड़ दिया पीछे (Photo Credit: File)

देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों की सूचि में अहले ही अपना नाम दर्ज करवा चुके मुख्यमंत्री योगी ने एक और कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में सबसे लंबे समय तक लगातर मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड बना दिया है। इस मामले में उन्होंने मुलायम सिंह यादव तथा मायावती का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया। 

बता दें कि मुखयमंती योगी 19 मार्च 2017 को प्रदेश का मुख्यमंत्री बने थे जिसके बाद वे लगातार इस पद पर बने हुए हैं। 403 विधानसभा और 80 लोकसभा सीट वाले इस प्रदेश कि राजनीतिक हैसियाद किसी भी राज्य से अधिक है। उत्तराखंड बनने के बाद देखा जाए तो योगी प्रदेश के पहले सीएम हैं, जो लगातार दूसरी बार सीएम बने है।

प्रदेश में लगातार सबसे अधिक समय तक इस पद पर रहने का रिकॉर्ड सीएम योगी के अलावा गोविंद वल्लभ पंत, मायावती और अखिलेश यादव का नाम है। मुख्यमंत्री योगी के अलावा ये नेता ही प्रदेश में मुख्यमंत्री के तौर पर अपने पांच साल का कार्यकाल पूरा कर पाए हैं।

नोएडा का भी मिथक तोड़ा

कुछ साल पहले तक ऐसा माना रहा था कि जो भी मुख्यमंत्री नोएडा जाते हैं उनका सत्ता उनके हाथों से चला जाता है। इसी मिथक को मानते हुए मायावती और अखिलेश यादव नोएडा नहीं गए लेकिन योगी ने अपने कार्यकाल के दौरान कई बार नोएडा का दौरा भी किया और दोबारा मुख्यमंत्री भी बने।

  • Share

Latest News

Videos