Thu, Mar 30, 2023

UP Nikay Chunav: यूपी में इतनी सीटों पर निकाय चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

By  Shivesh jha -- March 13th 2023 07:52 AM
UP Nikay Chunav: यूपी में इतनी सीटों पर निकाय चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

UP Nikay Chunav: यूपी में इतनी सीटों पर निकाय चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी (Photo Credit: File)

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 633 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। आम आदमी पार्टी ने यूपी के शहरी मतदाताओं को लुभाने के लिए 'हाउस टैक्स हाफ, वाटर टैक्स माफ' नारे के साथ निकाय चुनाव के लिए 633 सीटों पर अपने प्रभारियों की घोषणा की है।

पीटीआई के मुताबिक, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने लखनऊ की यात्रा के दौरान मतदाताओं को लुभाने के लिए पार्टी का नारा दिया। 

इस दौरान संजय सिंह ने प्रवर्तन निदेशालय को मनोरंज विभाग बताया और आरोप लगाया कि विपक्ष को निशाना बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियो का दुरुपयोग किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के 763 में से 633 नगर निकायों में पार्टी अपने प्रभारी घोषित कर रही है। नगर पालिकाओं में 164, नगर पंचायत में 435 और नगर निगम में 34 प्रभारी बनाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने समय-समय पर जनता के मुद्दों को उठाया और उसके लिए सड़कों पर संघर्ष किया। यही कारण है कि प्रदेश भर में आम आदमी पार्टी का विस्तार सबसे तेजी से हो रहा है।

आप सांसद ने आरोप लगाया कि जिस तरह से केंद्रीय जांच एजेंसियां असंवैधानिक कृत्यों में लिप्त हैं उससे देश के लोकतंत्र, संवैधानिक संस्थाएं और न्याय व्यवस्था पर खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने कहा कि वह संसद सत्र में जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के मुद्दे को उठाएंगे।

  • Share

Latest News

Videos