Sat, Apr 20, 2024

लोकसभा चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन और बेहतर होगा: CM योगी

By  Shivesh jha -- March 5th 2023 07:03 AM
लोकसभा चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन और बेहतर होगा: CM योगी

लोकसभा चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन और बेहतर होगा: CM योगी (Photo Credit: File)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2024 के लोकसभा चुनावों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के लिए बड़ी जीत की भविष्यवाणी की है। एक टीवी चैनल से बातचीत में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी का प्रदर्शन 2019 की तुलना में 2024 में बेहतर होगा।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की सरकारों ने हर राज्य में अच्छा प्रदर्शन किया है। विकास की गति बुलेट ट्रेन की है। देश कांग्रेस के 'कुशासन' काल से ग्रसित था। योगी आदित्यनाथ ने कहा हम 2024 के चुनाव में उत्तर प्रदेश में 2014 के लोकसभा प्रदर्शन का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोगों ने 2014, 2017, 2019 और 2022 में बार-बार विभाजनकारी ताकतों को खारिज किया है। बता दें कि भाजपा ने 2014 में उत्तर प्रदेश में 71 और 2019 में 63 लोकसभा सीटें जीती थीं।

लोकसभा चुनाव 2024 की शुरुआत में अभी समय हैं। भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने 2014 और 2019 में शानदार जीत दर्ज की थी।

उत्तर प्रदेश, भारत का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और आम चुनावों के लिए महत्वपूर्ण। क्योंकि यह 80 सदस्यों को सदन में भेजता है जिसकी वर्तमान संख्या 543 है।

  • Share

ताजा खबरें

वीडियो