Thu, Mar 23, 2023

Deputy CM मौर्य ने दिया राहुल गांधी को संदेश, कहा - 2024 में 400 सीटें जीतेगी BJP

By  Shivesh jha -- March 9th 2023 01:30 PM
Deputy CM मौर्य ने दिया राहुल गांधी को संदेश, कहा - 2024 में 400 सीटें जीतेगी BJP

Deputy CM मौर्य ने दिया राहुल गांधी को संदेश, कहा - 2024 में 400 सीटें जीतेगी BJP (Photo Credit: File)

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने होली पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को संदेश देते हुए कहा कि होली के दौरान हम अक्सर कहते हैं 'बुरा ना मानो होली है' और यही मैं राहुल गांधी को बताना चाहूंगा। मेरा उन्हें संदेश है 'बुरा ना मानो होली है और बीजेपी फिर से सत्ता में आ रही है'।

लंदन में 'भारत में लोकतंत्र के अंत' पर राहुल गांधी की टिप्पणी का उल्लेख करते हुए मौर्य ने कहा कि भारत में लोकतंत्र समाप्त नहीं हुआ है, कांग्रेस निश्चित रूप से समाप्त हो गई है।

राहुल गांधी अब कुछ नहीं कर सकते हैं क्योंकि कांग्रेस को बचाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि 'भारत जोड़ो यात्रा' भी एक शानदार विफलता में समाप्त हुई। त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय के हालिया चुनाव परिणाम इस बात का सबूत हैं कि कांग्रेस किस ओर बढ़ रही है।

मौर्य ने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश के सभी 80 सीटें जीतने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए तीसरा कार्यकाल सुनिश्चित करने के लक्ष्य की दिशा में काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि भाजपा देश में 400 सीटों का आंकड़ा पार करेगी और केंद्र की सत्ता में वापसी करेगी।

  • Share

Latest News

Videos