Monday 5th of January 2026

केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को बताया राहुल गांधी के लिए बड़ा खतरा

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Shivesh jha  |  March 21st 2023 05:55 PM  |  Updated: March 21st 2023 05:55 PM

केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को बताया राहुल गांधी के लिए बड़ा खतरा

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को राहुल गाँधी के लिए बड़ा खतरा बताया है। उन्होंने समा द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से दूरी बनाने को लेकर तंज कसा। बता दें कि अखिलेश यादव कांग्रेसी के बिना नए मोर्चे की तैयारी में हैं। 

उपमुख्यमंत्री ने अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव ने राहुल गांधी के साथ मिलकर खूब काम किया है लेकिन अब माहौल बदल गया है दोनों एक दूसरे पर हमलावर हैं। 

अखिलेश यादव 2017 उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़े लेकिन उन्हें मुंह की खानी पड़ी। उस समय दोनों पार्टियों ने यूपी के दो लड़के कहकर जमकर प्रचार किया था। चुनाव के बाद पार्टी के बिच गठबंधन टूट गया था। 

केशव प्रसाद मौर्य ने गठजोड़ की याद दिलाते हुए कहा कि सपा बहादुर श्री अखिलेश यादव जी तथा श्री राहुल गांधी जी ने एक-दूसरे के साथ खूब काम किया है। अब राजनीतिक इस दौर में दोनों अपने पार्टी के लिए गठबंधन वाली नैया ढूंढ रहे हैं।

बता दें कि समाजवादी पार्टी की पिछले दिनों कोलकाता में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई है। बैठक से पहले अखिलेश यादव पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी मुलाकात की थी, ऐसा माना जा रहा है कि दोनों के बीच आगामी चुनाव को लेकर गठबंधन की बात हुई है।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network