Thu, Mar 23, 2023

यूपी कांग्रेस को जल्द मिलेगी नई टीम, 150 सदस्यों को दी जाएगी जिम्मेदारी

By  Shivesh jha -- March 9th 2023 11:35 AM
यूपी कांग्रेस को जल्द मिलेगी नई टीम, 150 सदस्यों को दी जाएगी जिम्मेदारी

यूपी कांग्रेस को जल्द मिलेगी नई टीम, 150 सदस्यों को दी जाएगी जिम्मेदारी (Photo Credit: File)

उत्तर प्रदेश कांग्रेस को जल्द ही लगभग 150 पदाधिकारियों वाली एक नई राज्य कार्यकारी समिति मिलने की संभावना है। पार्टी सूत्रों के अनुसार हाल ही में रायपुर पूर्ण अधिवेशन में पार्टी के ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है जिसमे 50 प्रतिशत महिलाओं, युवाओं और अनुसूचित जाति-जनजाति, पिछड़े और अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों को शामिल किया जाएगा।

पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा कि हमें होली के बाद एक नई राज्य कार्यकारी समिति मिलने की संभावना है जिसमे 50 प्रतिशत आरक्षण के साथ ही 150 सदस्यों को शामिल किया जाएगा। बताया जा रहा है कि आरक्षण के बाद बांकी पचास प्रतिशत पदाधिकारी भी 50 वर्ष से कम आयु के होंगे।

2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद पार्टी ने बड़े पैमाने पर संगठनात्मक परिवर्तन करने का फैसला किया है। बृजलाल खबरी को अक्टूबर में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया था, लेकिन लगभग छह महीने बाद भी उन्हें अपने लिए एक टीम नहीं मिली है।

उत्तर प्रदेश में नई कमेटी बनने के बाद पार्टी के जिलों के अध्यक्ष और अन्य पदों पर नियुक्तियां होने की संभावना है। सूत्रों ने कहा कि एक नई समिति की घोषणा करने में अत्यधिक देरी मुख्य रूप से पार्टी में अंदरूनी कलह और गुटबाजी के कारण हुई है।

  • Share

Latest News

Videos