Thu, Mar 30, 2023

उत्तर प्रदेश: बरेली में अज्ञात व्यक्ति ने 10 वर्षीय नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म

By  Shivesh jha -- March 12th 2023 07:22 PM
उत्तर प्रदेश: बरेली में अज्ञात व्यक्ति ने 10 वर्षीय नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश: बरेली में अज्ञात व्यक्ति ने 10 वर्षीय नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म (Photo Credit: File)

बरेली के शेरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा 10 वर्षीय नाबालिक के साथ खेत में दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि शिकायत के अनुसार पीड़िता शनिवार की शाम एक अन्य लड़की के साथ बकरियां चराने के लिए खेत गई थी।

अधिकारी ने कहा कि जब लड़कियां बकरियां चरा रही थीं, तब एक अज्ञात व्यक्ति ने 10 साल की बच्ची को उठाया और पास के खेत में ले गया और कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया। 

आरोपी जब पीड़िता को ले गया तो उसके साथ आई दूसरी लड़की ने कुछ दूरी पर काम कर रहे एक व्यक्ति को घटना के बारे में बताया। 

पुलिस ने बताया कि लोगों को मौके पर पहुंचते देख आरोपी फरार हो गया। अधिकारी ने कहा कि हमने दुष्कर्म और POCSO अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है और जांच शुरू कर दी है।

  • Share

Latest News

Videos