Saturday 31st of January 2026

आगरा पुलिस और इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Shagun Kochhar  |  July 23rd 2023 11:20 AM  |  Updated: July 23rd 2023 11:20 AM

आगरा पुलिस और इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली

आगरा: रविवार सुबह पुलिस और श्याम सुंदर नाम के मोस्ट वांटेड बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गया। इस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली भी लगी है। इस मामले आगरा सिटी डीसीपी सूरज कुमार ने जानकारी दी कि पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान श्याम सुंदर के मूवमेंट की टिप मिली थी, जिस पर कार्रवाई की गई। फिलहाल उसे जिला हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती करवाया है।

पुलिस के मुताबिक श्याम सुंदर बाइक पर था। उसने जैसे ही अपने चारो तरफ पुलिस को देखा तो भागने के लिए तमंचे से फायर किया। पुलिस ने भी फायर होने के बाद एक्शन लिया और जवाबी फायर किया। इस कार्रवाई में बदमाश श्याम सुंदर के पैर में गोली लगी। गोली लगते ही वो जमीन पर गिर पड़ा। उसके बाद पुलिस ने उसे घेर कर अरेस्ट कर लिया।

पुलिस ने श्याम सुंदर के कब्जे से तमंचा, कारतूस और लूट के 3 हजार रुपए भी बरामद किए हैं। बता दें कि इसके खिलाफ जिले के कई थानों में संगीन धाराओं में केस दर्ज हैं। पुलिस ने श्याम सुंदर पर 10 हजार रुपए का इनाम भी रखा था।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network