Saturday 15th of February 2025

फिल्म स्टूडियो में फावड़े से काटकर युवक का मर्डर, साथी की भी हालत गंभीर, नोएडा में बनवा रहे थे स्टूडियो

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Shagun Kochhar  |  September 07th 2023 03:37 PM  |  Updated: September 07th 2023 03:37 PM

फिल्म स्टूडियो में फावड़े से काटकर युवक का मर्डर, साथी की भी हालत गंभीर, नोएडा में बनवा रहे थे स्टूडियो

ग्रेटर नोएडा: शहर के एक निर्माणाधीन फिल्म स्टूडियो में फावड़े से एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। वहीं मृतक के दोस्त पर भी जानलेवा हमला हुआ। अभी उस शख्स की हालत गंभीर है। वारदात बुधवार देर रात उस वक्त हुई जब दोनों ही स्टूडियो में सो रहे थे। दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजा लगते थे। 

पुलिस को मौके से खून से सना एक फावड़ा भी मिला। आशंका है कि रंजिश में वारदात हुई है। मामला दनकौर कोतवाली क्षेत्र के बल्लूखेड़ा का है। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान राजकुमार (62) के तौर पर हुई है, जबकि दूसरा व्यक्ति विक्रमादित्य (50) है। उसकी हालत गंभीर है और अस्पताल में भर्ती है।

पुलिस को आशंका है कि गुरुवार तड़के दोनों पर हमला किया है। सुबह स्थानीय लोगों को वारदात की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस पहुंची तो एक की मौत हो चुकी थी, जबकि दूसरा अधमरा हालत में मिला। इसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी है कि मृतक के परिजनों क कहना है कि वह बुधवार की शाम रोजाना की तरह वहां पर अपने दोस्त विक्रमादिंत्य के साथ सोने के लिए गए थे। जब गुरुवार सुबह 8 बजे तक घर नहीं पहुंचे, तो परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। वहां पर वह लहूलुहान हालत में दोनों मौके पर पड़े थे। राजकुमार की मौत हो चुकी है। वह दिल्ली परिवहन निगम से रिटायर्ड कंडक्टर भी थे।

Latest News

PTC NETWORK
© 2025 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network