Friday 9th of January 2026

उत्तर प्रदेश में स्कूली छात्रा के साथ पांच लोगों ने किया दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Shivesh jha  |  March 06th 2023 09:13 PM  |  Updated: March 06th 2023 09:13 PM

उत्तर प्रदेश में स्कूली छात्रा के साथ पांच लोगों ने किया दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में 15 साल की एक स्कूली छात्रा के साथ पांच लोगों ने कथित तौर पर बलात्कार किया। घटना शुक्रवार को चंदौसी इलाके में हुई जब लड़की स्कूल से घर जा रही थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने कहा कि मुख्य आरोपी सहित पीड़िता के ही गांव के तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि अपनी शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया कि घटना 3 मार्च को सुनसान जगह पर हुई जब वह स्कूल से अपने गांव लौट रही थी। उन्होंने कहा कि दो लोगों ने उसका अपहरण कर लिया और उसे एक वन क्षेत्र में ले गए। जहां तीन अन्य पहुंचे और उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया।

उन्होंने कहा कि इंटरनेट पर कथित घटना का एक वीडियो सामने आने के बाद परिवार ने 4 मार्च को पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने कहा कि अब बाकी दो लोगों की तलाश जारी है, जिनका नाम प्राथमिकी में है। 

उन्होंने कहा कि सभी पांचों आरोपियों पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया हैं।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network