Friday 6th of February 2026

मथुरा: 1 करोड़ 70 लाख रुपये के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Shagun Kochhar  |  April 23rd 2023 05:00 PM  |  Updated: April 23rd 2023 05:00 PM

मथुरा: 1 करोड़ 70 लाख रुपये के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

मथुरा: निकाय चुनाव के मद्देनजर एक्टिव यूपी पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है. स्पेशल टास्क रिवार्डेड टीम ने दो गांजा तस्करों को 1 करोड़ 70 लाख रुपये के गांजे के साथ गिरफ्तार किया है.

1 करोड़ 70 लाख रुपये का गांजा बरामद

जानकारी के मुताबिक, पकड़े गए गांजा तस्करों के कब्जे से पुलिस ने 5 कुंतल 25 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया है. साथ ही तस्करों से एक ट्रक और एक गाड़ी की बरामद हुई है. दोनों तस्कर गांजे की तस्करी में इस ट्रक का इस्तेमाल करते थे और ट्रक में गांजे को छुपाया करते थे. वहीं टवेरा गाड़ी से रेकी कर अवैध गांजे की तस्करी को अंजाम दिया करते थे. थाना जैत पुलिस और स्पेशल टास्क रिवार्डेड टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दोनों गांजा तस्करों को चौमुहा इलाके से गिरफ्तार किया.

दोनों गांजा तस्करों की पहचान बाबू और बिलाल के रूप में हुई है. दोनों ही वृंदावन के रहने वाले बताए जा रहे हैं. दोनों तस्कर अवैध गांजा उड़ीसा से सस्ते दामों में खरीद कर लाते थे और फिर हरियाणा, मथुरा और राजस्थान में गांजे की सप्लाई करते थे. एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों तस्करों को पकड़ लिया गया है अब बनती कार्रवाई की जाएगी.

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network