ब्यूरो: UP Weather Update: मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के पांच जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। अप्रैल के पहले सप्ताह में ही लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सूरज की तीखी तपिश ने लोगों को परेशान कर दिया। 25 से अधिक जिलों में दोपहर के समय अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
3 से 4 दिनों में 40 डिग्री के पार
मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिनों में कई इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिनों में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। रात का तापमान भी इसी के साथ बढ़ेगा।
कानपुर में गर्मी अपने चरम पर
मौसम विभाग की तरफ से कहा गया है कि पिछले 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बहुत कम या बिल्कुल भी बारिश नहीं हुई है और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। कानपुर में सबसे अधिक तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बहराइच में सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जानिए अगले 3 दिन मौसम का हाल
6 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है, साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश में कोई चेतावनी नहीं है।
7 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की पूरी संभावना है। साथ ही कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है।
8 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। साथ ही कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है।