ब्यूरो: UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज और कल पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। साथ ही, दिन और रात दोनों समय तापमान में बढ़ोतरी होगी। वहीं, 48 घंटे बाद मौसम विभाग ने 18 अप्रैल से आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो सकती है।
मौसम प्रणाली के प्रभावी होने से तापमान में बढ़ोतरी के बजाय गिरावट आई है और नमी भी बढ़ी है। दिन का अधिकतम तापमान अभी भी औसत से कम है।
16 अप्रैल से सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग का कहना है कि 16 अप्रैल को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके अलावा, कई मौसमी प्रणालियां अभी भी सक्रिय हैं। बंगाल की खाड़ी में भी चक्रवाती स्थिति बन रही है। 18 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के आधे से ज्यादा जिलों में आंधी-तूफान आ सकता है।
आने वाले दिनों में मौसम का ताजा पूर्वानुमान
15 अप्रैल को प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है।
16 अप्रैल को राज्य में मौसम शुष्क बना रह सकता है।
17 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।
18 अप्रैल को पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।
19 अप्रैल को पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।