Thursday 12th of February 2026

लखनऊ में थाईलैंड की 10 महिलाएं गिरफ्तार, पुलिस ने बताया अपार्टमेंट में रह कर क्या काम कर रही थीं 'थाईलैंड गर्ल'

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  March 15th 2025 10:30 AM  |  Updated: March 15th 2025 10:30 AM

लखनऊ में थाईलैंड की 10 महिलाएं गिरफ्तार, पुलिस ने बताया अपार्टमेंट में रह कर क्या काम कर रही थीं 'थाईलैंड गर्ल'

ब्यूरो: Lucknow उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में आवासीय फ्लैटों में अवैध रूप से 10 विदेशी महिलाओं के रहने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि बुधवार रात को चिनहट के मल्हौर इलाके में शक्ति हाइट्स अपार्टमेंट में छापेमारी के बाद पता चला है कि अधिकारियों को उचित सूचना दिए बिना अपार्टमेंट में विदेशी महिलाओं को रखा जा रहा था।

पुलिस ने जानकारी दी कि जांच में पता चला कि सभी विदेशी महिलाएं थाईलैंड की रहने वाली हैं और वे छह अलग-अलग अपार्टमेंट में रह रही थीं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वे विदेशी महिलाएं यहां रहने के बारे में संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दे पाईं। सिर्फ एक महिला ने पुलिस को किराए पर रहने के दस्तावेज की एक प्रति उपलब्ध कराई। पुलिस की तरफ से जारी एक बयान के अनुसार, अपार्टमेंट के मालिक शक्ति सिंह से संपर्क किया गया और उन्हें विदेशी निवासियों के बारे में दस्तावेज और जानकारी देने का निर्देश दिया गया। 

लेकिन वह किराए के समझौते पेश करने, फॉर्म सी को पूरा करने या महिलाओं के ठहरने के उद्देश्य के बारे में विवरण देने में विफल रहा। पुलिस ने पूरे मामले के संबंध में शक्ति सिंह और कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network