Tuesday 10th of February 2026

रायबरेली में तालाब में डूबने से 5 बच्चों की हुई मौत, तालाब में नहाते वक्त नहीं लगा पाए गहराई का अंदाजा

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Shagun Kochhar  |  July 08th 2023 05:38 PM  |  Updated: July 08th 2023 05:38 PM

रायबरेली में तालाब में डूबने से 5 बच्चों की हुई मौत, तालाब में नहाते वक्त नहीं लगा पाए गहराई का अंदाजा

रायबरेली: शनिवार को लखनऊ से सटे रायबरेली जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां तालाब में नहाते वक्त चार मासूम बच्चियों और एक बच्चे सहित 5 लोगों की पानी में डूब जाने से दर्दनाक मौत हो गई। यह मामला गदागंज थाना क्षेत्र में आने वाले बांसी रियासत गांव का है। 

जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस वक्त एक बच्चा आशीष मौके पर था। उसने बताया कि सभी बच्चे बारिश में घर के बाहर खेल रहे थे। थोड़ी देर खेलने के बाद सभी तालाब में नहाने के लिए चले गए। थोड़ी देर किनारे पर नहाते रहे उसके बाद अंदर चले गए। किसी को गहराई का अंदाजा नहीं हुआ। एकदम सभी पानी के अंदर समा गए और डूब गए।

जानकारी के मुताबिक बच्चे गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाए। उनकी मौत से पूरे गांव में मातम छा गया है। इन सभी बच्चों की पहचान रीतू 8 वर्ष, रूपाली 9 वर्ष, सोनम 10 वर्ष, वैशाली 12 वर्ष, और 8 वर्षीय अमित के रूप में हुई है। 

इस मामले में गदा गंज थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। बहरहाल, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network