Wednesday 4th of February 2026

नहीं थम रहा आवारा कुत्तों का आतंक! 5 कुत्तों से झुंड ने 7 साल के बच्चे पर किया अटैक, 20 जगह काटा

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Shagun Kochhar  |  August 14th 2023 05:24 PM  |  Updated: August 14th 2023 05:24 PM

नहीं थम रहा आवारा कुत्तों का आतंक! 5 कुत्तों से झुंड ने 7 साल के बच्चे पर किया अटैक, 20 जगह काटा

झांसी: आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है. आए दिन कुत्तों के हमला करने की घटनाएं सामने आती ही रहती हैं. वहीं ताजा मामला सामने आया है झांसी जिले से. जहां एक 7 साल के बच्चे पर 5 कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया.

5 कुत्तों के झुंड ने किया हमला

जानकारी के मुताबिक, ये घटना कोतवाली क्षेत्र के झारखड़िया मोहल्ले की है. जहां एक 7 साल का मासूम गली में खेलने के बाद अपने घर वापस लौट रहा था. इसी दौरान पांच कुत्तों के झुंड ने एकाएक बच्चे पर हमला बोल दिया.

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

वहीं ये पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. वीडियो में देखा जा सकता है कैसे कुत्तों ने बच्चे पर हमला कर उसे नोंचना शुरू कर दिया. कुछ ही पलों में कुत्तों ने बच्चे को बुरी तरह से नोंच खाया.

पड़ोसियों ने बचाई जान

वहीं बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी भागते हुए आए और कुत्तों को भगाकर बच्चे की जान बचाई. बताया जा रहा है कि बच्चे के शरीर पर कुत्तों ने 20 जगह से काटा. हादसे के बाद बच्चे को अस्पताल में भर्ती करवाया गया. 

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network