Monday 9th of February 2026

PFI का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, कर रहा था प्रतिबंधित संगठन का प्रचार

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Shagun Kochhar  |  July 06th 2023 02:03 PM  |  Updated: July 06th 2023 02:03 PM

PFI का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, कर रहा था प्रतिबंधित संगठन का प्रचार

मुजफ्फरनगर: एटीएस लगातार प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के सदस्यों पर शिकंजा कस रही है. इसी कड़ी में आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने पीएफआई के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है.

जानकारी के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी का नाम मुनीर आलम बताया जा रहा है. आरोप है कि मुनीर पीएफआई के प्रचार में लगा था. इसे यूपी एटीएस ने 3 जुलाई को मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन से इसे गिरफ्तार किया. वहीं बीते दिन यानी 5 जुलाई को ही उसे कोर्ट में पेश कर 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.

पूछताछ में होंगे खुलासे

बताया जा रहा है कि शुरुआती पूछताछ में मुनीर आलम ने बताया कि वो यूपी तदर्थ समिति का सदस्य है. मुनीर कई बार शाहीन बाग भी गया और सीएए/एनआरसी विरोधी प्रदर्शन में भी शामिल रहा.

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network