Wednesday 7th of January 2026

Agra: ताज का दीदार करने आए दंपत्ति की पालतू फीमेल डॉग लापता, ढूंढने वाले को 20 हजार के इनाम की घोषणा

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  November 05th 2024 04:35 PM  |  Updated: November 05th 2024 04:35 PM

Agra: ताज का दीदार करने आए दंपत्ति की पालतू फीमेल डॉग लापता, ढूंढने वाले को 20 हजार के इनाम की घोषणा

ब्यूरो: Agra: ताज का दीदार करने आए एक दंपत्ति का पालतू फीमेल डॉग आगरा के पांच सितारा होटल से गायब हो गया। गुरुग्राम से ताज का दीदार करने आए दीपायन और कस्तूरी फीमेल डॉग के खो जाने से परेशान हैं। इन्होंने फीमेल डॉग को खोज कर लाने वाले के लिए 20 हजार नगद इनाम की घोषणा की है। दंपत्ति ने वीडियो जारी कर पूरी घटना के बारे में बताया।

   

आगरा की सड़कों पर फीमेल डॉग गुमशुदा के पोस्टर भी लगा दिए गए हैं। दोनों ने पुलिस से भी संपर्क किया है। गुरुग्राम से दोनों 1 नवंबर को आगरा आए थे। यहां वो जिस होटल में रुके थे, वो पेट-फ्रेंडली था। 3 नवंबर की सुबह 8.30 बजे दोनों फतेहपुर सीकरी घूमने गए थे। दंपत्ति ने पेट डॉग को सिटिंग सर्विसेज के पास छोड़ दिया, जिसके बाद होटल से उन्हें फोन आया कि एक फीमेल डॉग कहीं चली गई है।

   

उनके मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में ताज मेट्रो स्टेशन के पास एक फुटेज में डॉगी नजर आया, लेकिन उसके बाद कुछ नहीं पता। जिसके बाद उन्होंने पोस्टर छपवाया और लिखा कि जो भी ढूंढकर लाएगा, उसे 10 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। इसके बाद इनाम की राशि को बढ़ाकर 20 हजार रुपये कर दिया गया।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network