Thursday 8th of January 2026

UP: झारखंड में हेमंत सोरेन के शपथग्रहण में शामिल हुए अखिलेश यादव, दिखाई INDIA गठबंधन की ताकत

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  November 28th 2024 05:48 PM  |  Updated: November 28th 2024 05:48 PM

UP: झारखंड में हेमंत सोरेन के शपथग्रहण में शामिल हुए अखिलेश यादव, दिखाई INDIA गठबंधन की ताकत

ब्यूरो: UP: झारखंड में आज हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में इंडिया गठबंधन के नेता शामिल हुए। आज रांची में इंडिया गठबंधन के नेताओं ने एक साथ मंच साझा कर शक्ति प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई बड़े विपक्षी दलों के नेता हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण में शामिल हुए। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए झारखंड की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यहां लोगों ने फिर एक बार हेमंत सोरेन को मौका दिया है और उन्होंने हेमंत सोरेन को सीएम के तौर पर चुना है। "जिस जनता ने हेमंत सोरेन जी को चुनकर दोबारा सरकार बनाई है। मैं जनता का बहुत आभार प्रकट करता हूं कि हेमंत सोरेन और INDIA गठबंधन को एक बार फिर मौका दिया है। देश के लिए झारखंड का परिणाम बहुत ही शुभ रहा..."

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network