Thursday 29th of January 2026

UP News: अखिलेश यादव के परिवर में शोक की लहर... नहीं रहे मुलायम के छोट भाई राजपाल यादव

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  January 09th 2025 12:30 PM  |  Updated: January 09th 2025 12:30 PM

UP News: अखिलेश यादव के परिवर में शोक की लहर... नहीं रहे मुलायम के छोट भाई राजपाल यादव

ब्यूरो: UP News: समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायाम सिंह यादव के परिवार में आज शोक की लहर है। मुलायम सिंह यादव के भाई और अखिलेश यादव के चाचा राजपाल यादव का निधन हो गया है। राजपाल यादव मुलायम सिंह यादव के तीसरे नंबर के छोटे भाई थे।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी अपने चाचा के निधन की खबर सुनते ही सैफई के लिए रवाना हो गए हैं। अखिलेश यादव और पार्टी ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। पूरा यादव परिवार सैफई में जमा हो रहा है।  

जानकारी के मुताबिक, राजपाल यादव लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वह गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। आज सुबह 4 बजे अस्पताल में उनका निधन हो गया। 

सपा सांसद रामगोपाल यादव ने राजपाल यादव के निधन की जानकारी सोशल मीडिया एक्स पर साझा करते हुए लिखा, "मैं अत्यंत दुख के साथ ये सूचित कर रहा हूँ कि मेरे अनुज राजपाल सिंह का आज सुबह चार बजे मेदांता अस्पताल गुड़गांव में असामयिक निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार मेरे पैतृक गाँव सैफ़ई में आज दोपहर बाद किया जाएगा। प्रभु उनकी आत्मा को शांति दे और उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। ॐ शांति!"

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network