Monday 5th of January 2026

होली और जुमे पर सियासत के बीच अखिलेश यादव का CM योगी पर जुबानी हमला

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  March 13th 2025 04:20 PM  |  Updated: March 13th 2025 04:20 PM

होली और जुमे पर सियासत के बीच अखिलेश यादव का CM योगी पर जुबानी हमला

ब्यूरो: UP News: समाजवादी पार्टी प्रमुख और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर निशाना साधा। सपा नेता ने कहा कि हमारे सीएम तीसमार खां हैं। उन्हें तीस से बहुत प्रेम है। महाकुंभ में कितने मरे? तीस, कारोबार कितना हुआ? तीस करोड़।

संभल में जामा मस्जिद को ढकने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि ये तीन तिगड़ी हैं जो काम बिगाड़ रही हैं। आप देखो ये कौन तिगड़ी है। अखिलेश यादव ने बांसडीह से विधायक केतकी सिंह के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। सपा नेता ने कहा कि बहुत सी चीजों पर पर्दा डालने के लिए बयान दिए और दिलवाए जाते हैं, सरकार बताए कि प्रयागराज में नौजवानों को कब रोजगार मिलेगा।

 

भाजपा पर हमला करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा से बढ़िया झूठ और झूठे का प्रचार करने वाला और झूठ पर टिके रहना कोई नहीं कर सकता। अखिलेश ने कहा कि अभी मुस्लिम समाज के लोगों के खिलाफ नफरत फैला रहे हैं। बाद में पीडीए परिवार के खिलाफ नफरत फैलाएंगे। मेरे जाने के बाद मंदिर धुलवा दिया था। होली मिलकर ही मनाई जाती है। सपा नेता ने कहा है कि जानबूझकर बीजेपी समाज में नफरत फैलाने का काम कर रही है। समाज में कैसे दूरियां होंगी। कैसे मुस्लिम समाज परेशान हो, आस्था पर एकाधिकार किसी का नहीं हो सकता है।उन्होंने कहा कि बीजेपी ने देश को कमजोर किया है, आर्थिक और सामाजिक तौर पर देश को कमजोर किया जा रहा है।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network