Sunday 30th of March 2025

Aligarh: लूडो खेल में हुआ विवाद तो चली गोलियां, दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  March 01st 2025 04:00 PM  |  Updated: March 01st 2025 04:00 PM

Aligarh: लूडो खेल में हुआ विवाद तो चली गोलियां, दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो: Aligarh: अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र में जीवनगढ़ में देर रात लूडो खेलने के दौरान दो पक्षों में गहरा विवाद हो गया। पहले दोनों पक्षों में गाली-गलौज हुई और फिर हाथापाई तक की नौबत आ गई। इसी दौरान एक पक्ष ने तमंचा निकालकर फायर करना शुरू कर दिया। फायरिंग में एक व्यक्ति को गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, दोनों से पूछताछ की जा रही है।

   

अलीगढ़ जिले के जीवनगढ़ के निवासी सोनू पुत्र अंसार शुक्रवार देर रात अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए गया था। इसके बाद वह वहीं रुककर आरोपियों के साथ लूडो खेलने लगा। इसी दौरान सोनू का भाई वहां पर आ गया और उसने अपने भाई को डांट-फटकार लगाई। दोनों भाई आपस में बात कर रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान आरोपी दोनों भाइयों के बीच में बीच-बचाव करने लगा, जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। पहले दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें घायल पक्ष ने आरोपी के पक्ष के सिर में भारी चीज मारी है, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद आरोपी ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी।

   

पुलिस ने घायल सोनू को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी। देर रात पुलिस ने नगला मल्लाह निवासी नदीम और साहिल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने तमंचा भी बरामद किया। थाना प्रभारी शिशुपाल शर्मा ने बताया कि घायल अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत खतरे के बाहर है। उन्होंने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तहरीर लेकर केस दर्ज किया जा रहा है, जिसके बाद दोनों को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया जाएगा।

Latest News

PTC NETWORK
© 2025 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network