Tuesday 20th of January 2026

टीचर और 8वीं की छात्रा का प्रेम प्रसंग! अलीगढ़ के होटल में मिले दोनों मृत, जानें पूरा मामला

Reported by: PTC News उत्तर प्रदेश Desk  |  Edited by: Md Saif  |  May 06th 2025 12:43 PM  |  Updated: May 06th 2025 12:43 PM

टीचर और 8वीं की छात्रा का प्रेम प्रसंग! अलीगढ़ के होटल में मिले दोनों मृत, जानें पूरा मामला

ब्यूरो: Aligarh: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक होटल के कमरे में आठवीं कक्षा की छात्रा और एक निजी स्कूल के शिक्षक का शव बरामद हुआ है। माना जा रहा है कि दोनों ने आत्महत्या की है। यह भी पता चला है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

अलीगढ़ के रॉयल रिट्रीट होटल में एक लड़के और लड़की के शव मिले हैं। दोनों ने होटल में कमरे बुक करवा रखे थे। मृतक के रूप में निजी शिक्षक चंद्रभान की पहचान हुई है। दूसरी मौत का शिकार एक युवती हुई है। युवती आठवीं कक्षा की छात्रा निकली। शिक्षक और युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि दोनों ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इसके अलावा दोनों के प्रेम संबंध की बात भी सामने आई है। दोनों के प्रेम संबंध थे और उनके परिवार वालों को इस बात का पता चल गया था। दोनों के परिवार वाले इस संबंध का विरोध भी कर रहे थे। माना जा रहा है कि इसी वजह से दोनों ने आत्महत्या की है।

 

जानकारी के मुताबिक, लड़की भी उसी स्कूल में पढ़ती थी, जहां चंद्रभान पढ़ाता था। जब से दोनों के बीच प्रेम संबंध सार्वजनिक हुए हैं, तब से लड़की के परिवार ने उसे ट्यूशन जाने से रोक दिया था। हालांकि, स्कूल में दोनों की मुलाकात एक-दूसरे से होती थी। दोनों परिवारों ने इस रिश्ते को खत्म करने का पूरा प्रयास किया। माना जा रहा है कि इसी वजह से दोनों ने यह बड़ा कदम उठाया।

इस घटना के संबंध में एएसपी अलीगढ़ मयंक पाठक ने बताया कि रॉयल रिट्रीट होटल में दो शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान 24 वर्षीय चंद्रभान के रूप में हुई। उसके साथ नाबालिग का शव भी मिला। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। ऐसी चर्चा है कि उन्होंने जहर खाया है। इस संबंध में कार्रवाई की जा रही है।

Latest News

PTC NETWORK
© 2026 PTC News Uttar Pradesh. All Rights Reserved.
Powered by PTC Network